शांति एवं अहिंसा विभाग का गठन
- राज्य केबिनेट में निदेशालय को विभाग बनाने का लिया गया था प्रस्ताव - राज्यपाल ने प्रस्ताव को दी मंजूरी जयपुर, 01 अक्टूबर। महात्मा गांधी जयंती पर प्रदेशवासियों को शांति एवं अहिंसा विभाग के रूप में सौगात मिली है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा निदेशालय को विभाग बनाने की घोषणा के बाद राज्य केबिनेट में लिए गए प्रस्ताव को राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंजूरी प्रदान कर दी है। विभाग के जरिए शांति और अहिंसा के विचारों का प्रचार-प्रसार, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, विभिन्न महापुरूषों, वीर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों, शांति और सद्भाव, सामाजिक एकता से संबंधित विभिन्न प्रदर्शनियों, प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन…
