Rajasthan News

देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बिजली और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन 14 से उदयपुर में

देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बिजली और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन 14 से उदयपुर में

उदयपुर, 12 अक्टूबर। देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ऊर्जा मंत्रियों का दो दिवसीय सम्मेलन 14 व 15 अक्टूबर को उदयपुर के रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित होगा। सम्मेलन के प्रथम दिन 14 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव आलोक कुमार स्वागत भाषण देंगे। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव इंदु शेखर द्वारा भी प्रतिभागियों को संबोधित किया जाएगा। इसके बाद केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री कृष्णपाल एवं केन्द्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री भगवंत खुबा द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया जाएगा। इसके पश्चात केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के…
Read More
21 न्यायालय परिसरों में स्थापित होंगे ई-सेवा केन्द्र 

21 न्यायालय परिसरों में स्थापित होंगे ई-सेवा केन्द्र 

जयपुर, 12 अक्टूबर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 21 न्यायालय परिसरों में ई-सेवा केन्द्र स्थापित करने के लिए 40.32 लाख रूपए के वित्तीय प्रावधान को मंजूरी दी है। गहलोत के इस निर्णय से न्यायालय परिसरों में कम्प्यूटर, स्कैनर, इंटरनेट कनेक्शन व मानव संसाधन सहित विभिन्न कार्य हो सकेंगे। यह केन्द्र अजमेर जिले के बिजयनगर, अलवर, मण्डावर (अलवर), चौहटन (बाड़मेर), तलेरा (बूंदी), सुजानगढ़ (चूरू), सांभर (जयपुर), विराटनगर (जयपुर), दूदू (जयपुर), पोकरण (जैसलमेर), जेजेबी न्यायालय (जैसलमेर), रानीवाडा (जालोर), झुंझुनूं, खेतड़ी, चिड़ावा (झुंझुनूं), ओसियां (जोधपुर), सोजत (पाली), राजसमंद, नाथद्वारा, राजसमंद जेजेबी व पारिवारिक न्यायालय परिसरों में स्थापित किए जाएंगे। ई-सेवा केन्द्रों को…
Read More
सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2020, संस्कृत तथा होम साइंस (फूड न्यूट्रिशन) साक्षात्कार का परिणाम जारी

सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2020, संस्कृत तथा होम साइंस (फूड न्यूट्रिशन) साक्षात्कार का परिणाम जारी

जयपुर, 12 अक्टूबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा बुधवार को सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2020 के तहत संस्कृत तथा होम साइंस (फूड न्यूट्रिशन) विषयों के साक्षात्कार का परिणाम जारी किया गया। आयोग सचिव श्री एचएल अटल ने बताया कि सहायक आचार्य-संस्कृत लिखित परीक्षा के परिणाम में अस्थाई रूप से सफल घोषित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का आयोजन 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2022 तक किया गया था। साक्षात्कार के बाद संबंधित सेवा नियमानुसार मुख्य सूची में 39 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इसी प्रकार सहायक आचार्य- होम साइंस (फूड न्यूट्रिशन) लिखित परीक्षा के परिणाम में अस्थाई रूप…
Read More
सिलिकोसिस बीमारी से बचाव के लिए प्रदेश भर में चलेगा अभियान-सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

सिलिकोसिस बीमारी से बचाव के लिए प्रदेश भर में चलेगा अभियान-सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

न्यूमोकोनियोसिस नीति हितधारकों का सेमीनार- -बीमारी के इलाज के साथ बचाव के उपायों पर भी हो फोकस जयपुर, 12 अक्टूबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि सिलिकोसिस बीमारी से बचाव के लिए प्रदेश भर में तीन माह तक अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों को कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये गये है। जूली बुधवार को शासन सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में राजस्थान न्यूमोकोनियोसिस नीति हितधारकों के लिए आयोजित सेमीनार की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने माइंस एवं श्रम विभाग के जवाबों पर नाराजगी व्यक्त की और सभी संबंधित विभागों को सिलिकोसिस के बचाव के…
Read More
72 लाख से अधिक परिवाद दर्ज, 98 प्रतिशत से अधिक का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण

72 लाख से अधिक परिवाद दर्ज, 98 प्रतिशत से अधिक का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण

जवाबदेह सुशासन की ओर बड़ा कदम ‘सम्पर्क पोर्टल’- जयपुर, 11 अक्टूबर। राज्य सरकार संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह सुशासन के अपने मूल मंत्र को पूरी अपनी प्रतिबद्धता से साकार रूप दे रही है। आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर उन्हें राहत पहुँचाई जा रही जा रही है। राजस्थान सम्पर्क पोर्टल इस दिशा में एक बड़ा कदम है। राजस्थान संपर्क एक अभिनव ई-गवर्नेंस परियोजना है, जिससे आम नागरिकों की समस्याओं का तेजी से समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सम्पर्क पोर्टल पर 72 लाख से अधिक परिवाद दर्ज करवाए गए, जिनमें से 98 प्रतिशत से अधिक…
Read More
आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने हेतु ऋण आवेदन पत्र ऑनलाईन आंमत्रित

आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने हेतु ऋण आवेदन पत्र ऑनलाईन आंमत्रित

जयपुर, 11 अक्टूबर। राष्ट्रीय वित्त विकास निगम के सौजन्य से अनुसूचित जाति, जनजाति, सफाई कर्मचारी, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन व्यक्तियों को उद्योग, व्यवसाय एवं सेवा कार्य में आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने हेतु ऋण आवेदन पात्र ऑनलाईन आंमत्रित किये जा रहे है। परियोजना प्रबंधक संजू पारीक ने बताया कि आवेदक स्थानीय ई-मित्र या स्वयं की एसएसओ आईडी के माध्यम से पोर्टल पर ऋण आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते है। विस्तृत जानकारी स्थानीय पंचायत समिति एवं नगर पालिका से प्राप्त कर सकते है।
Read More
जयपुर में नवम्बर में आयोजित होगा ‘द इंडियन रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म स्टेट अवार्ड्स 2022- राजस्थान‘

जयपुर में नवम्बर में आयोजित होगा ‘द इंडियन रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म स्टेट अवार्ड्स 2022- राजस्थान‘

प्रतिभागियों को आठ श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार जयपुर,11 अक्टूबर । राज्य में रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म को प्रोत्साहन देने वाले उद्यमियों को सम्मानित करने के लिए राजस्थान पर्यटन विभाग ने आउटलुक ग्रुप के सहयोग से 'द इंडियन रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म स्टेट अवार्ड्स 2022-राजस्थान' की शुरूआत की है। यह पुरस्कार आठ श्रेणियों में दिए जाएंगे। पुरस्कार कार्यक्रम के संबंध में मंगलवार को क्लार्क्स आमेर होटल में एक प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ। पर्यटन विभाग की निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि 'द इंडियन रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म स्टेट अवार्ड्स 2022-राजस्थान' जयपुर में नवंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। इसमें…
Read More
20 नवंबर को जिला स्तर पर ट्रांसजेंडर की समस्याओं के समाधान के लिए लगेंगे शिविर

20 नवंबर को जिला स्तर पर ट्रांसजेंडर की समस्याओं के समाधान के लिए लगेंगे शिविर

जयपुर 11 अक्टूबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली की अध्यक्षता में मंगलवार को यहां मंत्रालय भवन स्थित सभागार में राजस्थान ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। जूली ने 20 नवंबर को ट्रांसजेंडर दिवस के अवसर पर प्रत्येक जिलों में शिविर लगाकर चिन्हित ट्रांसजेंडर समुदाय के व्यक्तियों के पहचान पत्र बनाने तथा उनके लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने अधिकारियों को सरलीकृत प्रक्रिया अपनाकर पहचान पत्र बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई ट्रांसजेंडर लिंग चेंज सर्जरी करवाना चाहता है तो उसे राज्य सरकार ढ़ाई लाख रुपए…
Read More
अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत सभी विभाग शत प्रतिशत राशि व्यय करें

अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत सभी विभाग शत प्रतिशत राशि व्यय करें

हाथ से मैला ढोने वाले कार्मिकों का तीन माह में सर्वे कराने के निर्देश-सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री जयपुर 11 अक्टूबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने मंगलवार को यहां शासन सचिवालय के मुख्य भवन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत गठित राज्य स्तरीय स्टीयरिंग समिति, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत गठित राज्य स्तरीय सलाहकार समिति तथा हाथ से मैला ढोने वाले कार्मिकों के नियोजन का प्रतिषेध और उनका पुनर्वास अधिनियम 2013 के तहत गठित राज्य स्तरीय सतर्कता समिति की बैठकों की अध्यक्षता की। जूली ने अनुसूचित जाति उपयोजना अन्तर्गत गठित राज्य स्तरीय स्टीयरिंग…
Read More
ग्रुप-ए परीक्षाः- सामान्य ज्ञान 61.45, एग्रीकल्चर 54.31 तथा गणित विषय में 62.81 प्रतिशत अभ्यर्थी सम्मिलित

ग्रुप-ए परीक्षाः- सामान्य ज्ञान 61.45, एग्रीकल्चर 54.31 तथा गणित विषय में 62.81 प्रतिशत अभ्यर्थी सम्मिलित

प्राध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2022, जयपुर, 11 अक्टूबर। प्राध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2022 के तहत ग्रुप-ए की परीक्षा मंगलवार से शुरू हुई। जनरल अवेयरनेस एंड जनरल स्टडीज में 61.45, एग्रीकल्चर विषय में 54.31 तथा गणित विषय की परीक्षा में 62.81 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए उपस्थित। राजस्थान लोक सेवा आयोग सचिव श्री एचएल अटल ने बताया कि प्रथम दिवस प्रातः 9 से 10.30 बजे जनरल अवेयरनेस एंड जनरल स्टडीज की परीक्षा का आयोजन 180625 पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए किया गया। इनमें से 110991 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। द्वितीय पारी में दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित…
Read More
error: Content is protected !!