Rajasthan News

निलंबित डीएसपी आंचलिया के मामले के गवाह को बदमाश ने पिस्टल दिखाकर धमकाया

निलंबित डीएसपी आंचलिया के मामले के गवाह को बदमाश ने पिस्टल दिखाकर धमकाया

मामले से दूर रहने तथा आंचलिया के भाई से मिलकर समझौता करने के लिए कहा, सुखेर थाने में मामला दर्ज -राजेश वर्मा उदयपुर 24 जून। घूसखोरी के मामले में निलंबित चल रहे डीएसपी जितेंद्र आंचलिया केस के मामले में गवाह को धमकाने का मामला उदयपुर के सुखेर थाने में दर्ज हुआ। एफआईआर में बताया गया कि दो बदमाशों ने गवाह को धमकी देते हुए इस मामले से दूर होने को कहा। जिस स्थान पर धमकी दी वहां उसके साथ धक्का-मुक्की भी की। उदयपुर के सुखेर थाने में शुक्रवार शाम को दर्ज एफआईआर में अमृत नगर बडग़ांव निवासी राधाकृष्णनन पुत्र आनंद…
Read More
आज की तुलना ‘आपातकाल ’ से करना बेतुका: आलोक मेहता

आज की तुलना ‘आपातकाल ’ से करना बेतुका: आलोक मेहता

- नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स-इंडिया (एनयूजेआई) द्वारा ‘आपातकाल और पत्रकारिता’ विषय पर परिचर्चा आयोजित। - जनप्रहरी एक्सप्रेस नयी दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता ने कहा है कि देश की वर्तमान स्थिति की तुलना आपातकाल से करने का कोई तुक नहीं है, और ऐसी तुलना करने वाले वे लोग है जिन्होंने जून 1975 में लागू 21 माह के आपातकाल को नहीं झेला है या नहीं देखा है। मेहता स्वतंत्र भारत में 25 जून 1975 की रात घोषित आपातकाल पर यहां नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स-इंडिया (एनयूजेआई) द्वारा शनिवार को आयोजित एक परिचर्चा के मुख्य वक्ताओं में थे। ‘आपातकाल और पत्रकारिता’ विषय पर…
Read More
30 जून को गृहमंत्री अमित शाह मेवाड़ से करेंगे राजस्थान में चुनावी शंखनाद

30 जून को गृहमंत्री अमित शाह मेवाड़ से करेंगे राजस्थान में चुनावी शंखनाद

-कश्मीर से धारा 370 को हटाने, राम मंदिर बनाने, तीन तलाक हटाने जैसे मुद्दों के लिए निकाली जाएगी आभार रैली -केन्द्र की मोदी सरकार की योजनाओं के गिनाए जाएंगे लाभ -जनजाति आरक्षित लोकसभा सीट के मद्देनजर जनजाति समाज की भी रहेगी बड़ी उपस्थिति -गांधी ग्राउण्ड में होगी महाजनसभा उदयपुर, 24 जून। देश के गृहमंत्री अमित शाह 30 जून को मेवाड़ की धरा से राजस्थान में चुनावी शंखनाद करेंगे। भाजपा की ओर से केन्द्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर किए जा रहे आयोजनों के तहत 30 जून को उदयपुर में लोकसभा सम्मेलन हो रहा है जिसे गृहमंत्री अमित शाह…
Read More
151 फीट ऊंची पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा बनेगी उदयपुर में

151 फीट ऊंची पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा बनेगी उदयपुर में

विश्व की सबसे बड़ी पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा का शिलान्यास करेंगे असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ उदयपुर। भक्ति, शक्ति तथा वीर भूमि मेवाड़ में एक और नया आयाम जुड़ने जा रहा है। जिले के देवारी-कुराबड़ मार्ग पर शिशवी की पहाड़ी पर बालाजी की 151 फीट ऊंची विशाल पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा का निर्माण कराया जाएगा। यह प्रतिमा अद्भुद और आलौकिक होगी, जिसका भूमि पूजन एवं शिलान्यास 24 जून को संतों के साथ असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और मेवाड़ के पूर्व राजघराने के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ करेंगे। दावा किया जा रहा है कि…
Read More
आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 15 प्रतिशत की वृद्धि – प्रतिमाह 3,564 के स्थान पर 4,098 रुपए मिलेगा मानदेय

आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 15 प्रतिशत की वृद्धि – प्रतिमाह 3,564 के स्थान पर 4,098 रुपए मिलेगा मानदेय

     जयपुर, 22 जून। प्रदेश में मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में अहम भूमिका निभानेवाली आंगनबाड़ी कर्मियों को संबल प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने कई फैसले किए हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 1 अप्रेल 2023 से राज्य की 55,816 आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 15 प्रतिशत की वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस वृद्धि के बाद आशा सहयोगिनियों का मानदेय 3,564 से बढ़कर 4,098 रुपए प्रतिमाह हो जाएगा। इस फैसले से राज्य सरकार पर 35.76 करोड़ रुपए से अधिक का अतिरिक्त वार्षिक वित्तीय भार आएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने…
Read More
15 धार्मिक एवं पुरातात्विक स्थलों पर होंगे विकास कार्य -मुख्यमंत्री ने दी 50.40 करोड़ रुपए की स्वीकृति

15 धार्मिक एवं पुरातात्विक स्थलों पर होंगे विकास कार्य -मुख्यमंत्री ने दी 50.40 करोड़ रुपए की स्वीकृति

जयपुर, 22 जून। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। इसी क्रम में राज्य के 10 मंदिरों, 3 किलों एवं 2 महत्वपूर्ण स्मारकों में 50.40 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को वित्तीय स्वीकृति दी है। प्रस्ताव के अनुसार, तेजाजी महाराज सुरसुरा किशनगढ़ अजमेर, श्री राधा माधव जी मंदिर वृन्दावन (जयपुर मंदिर), श्री कुशल बिहारीजी मंदिर बरसाना भरतपुर, श्री राजचन्द्र जी मंदिर बड़ी चौपड़ जयपुर, श्री ढार देवी जी मंदिर कोटा, श्री मंगलेश्वर मातृकुण्डिया मंदिर चित्तौड़गढ़, गोगाजी मंदिर गोगामेड़ी हनुमानगढ़, श्री बाबाजी राजमंदिर मांगरोल बारां, रूणिजा रामदेवरा जैसलमेर एवं तेजाजी मंदिर खरनाल नागौर…
Read More
देश की पहली इंटीग्रेटेट पब्लिक हैल्थ लैब कोटपुतली जिला अस्पताल में प्रांरभ

देश की पहली इंटीग्रेटेट पब्लिक हैल्थ लैब कोटपुतली जिला अस्पताल में प्रांरभ

-अतिरिक्त मुख्य सचिव ने किया इंटीग्रेटेट पब्लिक हैल्थ लैब का निरीक्षण जयपुर, 22 जून। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती शुभ्रा सिंह ने गुरूवार को कोटपुतली जिला अस्तपाल में नवनिर्मित इंटीग्रेटेट पब्लिक हैल्थ लैब का निरीक्षण  किया। चिकित्सा क्षेत्र में विभिन्न स्वास्थ्य जांचें एक छत के नीचे, एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाने वाली यह देश की पहली इंट्रीगेटेट पब्लिक हैल्थ लैब है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि इंटीग्रेटेट लैब संचालित होने से मरीजों को विभिन्न स्वास्थ्य जांचे करवाने के लिए अस्पताल में जांच, सैम्पल जमा कराने, रिपोर्ट प्राप्त करने, इत्यादि सुविधाएं अब एक ही स्थान पर उपलब्ध होना संभव हुआ…
Read More
सहायक आचार्य (काॅलेज शिक्षा विभाग) के 1913 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी

सहायक आचार्य (काॅलेज शिक्षा विभाग) के 1913 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी

— अभ्यर्थी 26 जून से 25 जुलाई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन जयपुर, 22 जून। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा गुरुवार को कॉलेज शिक्षा विभाग में 48 विषयों के लिए सहायक आचार्य के कुल 1913 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। शैक्षणिक योग्यता, विषयवार पदों की संख्या, वर्गवार वर्गीकरण एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। संयुक्त सचिव श्री आशुतोष गुप्ता ने बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 जून से 25 जुलाई 2023 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। आॅफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने…
Read More
अस्सी किलो के चांदी के रथ में सवार होकर भगवान जगन्नाथ निकले नगर भ्रमण को

अस्सी किलो के चांदी के रथ में सवार होकर भगवान जगन्नाथ निकले नगर भ्रमण को

उदयपुर में निकली राजस्थान की सबसे बड़ी रथयात्रा उदयपुर। पुरी की तर्ज पर उदयपुर में भी मंगलवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकली। ऐतिहासिक जगदीश मंदिर से भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा को मंदिर की परिक्रमा के बाद जगदीश चौक लाया गया और अस्सी किलो चांदी से बने 21 फीट ऊंचे रथ में सवार किया गया। जिसके बाद भक्तों ने रस्सी के सहारे भगवान के रथ को खींचा। इस दौरान भक्त पूरे जोश-खरोश के साथ भक्ति भाव में भरकर भजन गाते हुए और भगवान जगदीश के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते चले गए। इससे पहले जगदीश चौक से विशाल रथ यात्रा…
Read More
भाजपा के गढ़ मेवाड़ से मुख्यमंत्री गहलोत को आस

भाजपा के गढ़ मेवाड़ से मुख्यमंत्री गहलोत को आस

26 जून को उदयपुर आएंगे सीएम, सलूम्बर में किसानों से मिलेंगे -सुभाष शर्मा उदयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की नजर मेवाड़ पर है। जितने दौरे पिछले दो महीनों में मुख्यमंत्री ने मेवाड़ में लगाए, उतने चार सालों में नहीं। एक बार फिर उनके उदयपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन एवं कांग्रेस नेता तैयारियों में जुटे हैं। मेवाड़ को अभी तक भाजपा का गढ़ माना जाता है, किन्तु जब से भाजपा के कद्दावर नेता गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाया गया, जब से भाजपा यहां कमजोर हुई है और इसी का फायदा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उठाना चाहते हैं। मेवाड़ के उदयपुर…
Read More
error: Content is protected !!