विशेष योग्यजन राज्य आयुक्त ने भीण्डर, कानोड व लसाडि़या में की जनसुनवाई
उदयपुर, 28 नवंबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की प्रेरणा से विशेष योग्यजन आयुक्त आपके द्वार ‘मिशन तहसील 392‘ जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत विशेष योग्यजन राज्य आयुक्त उमाशंकर शर्मा सोमवार को जिले की कानोड़, भीण्डर व लसाडि़या तहसील में जनसुनवाई की। उन्होंने जनसुनवाई में प्राप्त परिवेदनाओं को सुना एवं संबंधित विभागों से चर्चा करते हुए कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर प्रार्थियों को राहत प्रदान की। इस दौरान उन्होंने पात्र लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, श्रवण यंत्र आदि आवश्यक उपकरण वितरित करते हुए राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया। जनसुनवाई के दौरान आयुक्त शर्मा के निजी…
