राजसमंद : मुख्यमंत्री ने एसएचजी की महिलाओं को सौंपा सात करोड़ का चेक
माननीय मुख्यमंत्री ने बिलोता में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का किया अवलोकन राज्य सरकार हर क्षेत्र में करेगी सर्वांगीण विकास -मुख्यमंत्री विकसित भारत संकल्प यात्रा बना महाअभियान, हर पात्र व्यक्ति उठाए लाभ -मुख्यमंत्री हमारी सरकार, गाँव, गरीब और किसान की सरकार -मुख्यमंत्री राजसमंद 09 जनवरी। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को जिले के नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के बिलोता पहुंचे और विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का अवलोकन किया। मंच पर नाथद्वारा विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़, राजसमंद विधायक श्रीमती दीप्ति माहेश्वरी, कुंभलगढ़ विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह राठौड़, भीम विधायक श्री हरि सिंह रावत, जिला प्रमुख श्रीमती रतनी देवी,…
