कैंटन फेयर मे भाग लेने चीन पहुंचा फोर्टी का दल
उदयपुर। फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) का 50 सदस्यीय दल चीन की यात्रा पर पहुंचा। फोर्टी उदयपुर रीजन के जनरल सेक्रेटरी चर्चिल जैन ने बताया कि यह यात्रा 10 दिन तक चलेगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य चीन की विभिन्न क्षेत्रों मे मैन्युफैक्चरिंग कि प्रणाली को समझना कि किस तरह से वो कम लागत मे इतना अधिक उत्पादन करते है । इस फेयर मे विश्व स्तरीय आधुनिक टेक्नोलॉजी एवम प्रोडक्ट्स का प्रदर्शन होगा। इसी के साथ दल का 3 दिवसीय विभिन्न फैक्ट्रियों को देखने व समझने का कार्यक्रम भी हे। एक्जिबिशन के अलावा दूसरे देश के व्यापारियों के साथ…
