Pratapgrah News

प्रतापगढ़: मिशन दृष्टि के अंतर्गत सिद्धपुरा में आयोजित शिविर में हुई बच्चों की नेत्र जांच

प्रतापगढ़: मिशन दृष्टि के अंतर्गत सिद्धपुरा में आयोजित शिविर में हुई बच्चों की नेत्र जांच

प्रतापगढ़,20 मार्च। जिला प्रशासन एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का मिशन दृष्टि अभियान बच्चों की आंखों की सेहत के सुधार पर केंद्रित है। जिला कलक्टर डॉ. अंजली राजोरिया के निर्देशानुसार नवाचार के अंतर्गत वर्तमान में आंगनवाड़ी में रजिस्टर्ड बच्चों की आंखों की स्क्रीनिंग की जा रही है।सीएमएचओ डॉ. जीवराज मीणा ने बताया कि इस नवाचार के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिद्धपुरा में शिविर आयोजित कर नेत्र विशेषज्ञों द्वारा उन बच्चों की आंखों की गहन जांच करवाई गई, जिन्हें प्रथम स्क्रीनिंग के दौरान नेत्र संबंधी समस्याओं से ग्रसित पाया गया था। उन्होंने कहा कि आईसीडीएस विभाग द्वारा भी इसमें सहयोग प्रदान…
Read More
प्रतापगढ़:जिला स्तरीय जनसुनवाई हुई आयोजित

प्रतापगढ़:जिला स्तरीय जनसुनवाई हुई आयोजित

-जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की परिवेदनाएं, दिए निर्देश प्रतापगढ़ 20 मार्च। आमजन की परिवेदनाओं और समस्याओं के त्वरित निस्तारण को सुनिश्चित कर उन्हें राहत प्रदान करने के उद्देश्य से त्रि-स्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के तहत गुरुवार को डीओआईटी के जनसुनवाई कक्ष में जिला कलक्टर डॉ. अंजली राजोरिया की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया।जनसुनवाई में कुल 32 प्रकरण प्राप्त हुए।  जिला कलक्टर ने प्रकरणों के नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी आमजन की परिवेदनाओं का प्रभावी रूप से निस्तारण करें ताकि उन्हें किसी प्रकार की…
Read More
प्रतापगढ़:मुख स्वास्थ्य पर संगोष्ठी का आयोजन

प्रतापगढ़:मुख स्वास्थ्य पर संगोष्ठी का आयोजन

प्रतापगढ़। राजकीय एएनएम प्रशिक्षण केंद्र एवं नर्सिंग महाविद्यालय में गुरूवार को राष्ट्रीय मुख्य स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जीवराज मीणा के निर्देशानुसार  मुख स्वास्थ्य पर संगोष्ठी  में विषय विषेषज्ञों ने षिरकत किया। संगोष्ठी में ओरल हेल्थ कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ आलोक यादव ने बताया कि जिले में मुख संबंधी बीमारियों की संख्या बढ़ती जा रही है जिसके कारण कैंसर जैसे भयानक रोग उत्पन्न हो रहे हैं। कार्यक्रम में दंत चिकित्सक डॉ पर्वत सिंह ने युवाओं में व्याप्त दांत संबंधी बीमारियों पर प्रकाश डाला। संस्था के प्रधानाचार्य श्री रतनलाल पाटीदार ने बताया…
Read More
प्रतापगढ़:धरती पुत्रों को मिलेगी पहचान, योजनाओं का लाभ मिलना होगा आसान

प्रतापगढ़:धरती पुत्रों को मिलेगी पहचान, योजनाओं का लाभ मिलना होगा आसान

-किसान फॉर्मर रजिस्ट्री कैम्प में जाकर बनवाएं नि:शुल्क फॉर्मर आईडी -पीएम किसान योजना के लाभ के लिए आवश्यक होगी फार्मर आईडी प्रतापगढ़,19 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में किसानों को सशक्त करने और डिजिटल रूप से सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। एग्रीस्टैक योजना में किसान रजिस्ट्री प्रोजेक्ट को सम्पूर्ण राजस्थान में लागू किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 5 फरवरी से शिविर प्रारंभ हो चुके है, जो की 31 मार्च तक आयोजित किये जायेंगे। जिला कलक्टर ने बताया की राज्य एवं भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे पात्र किसानों…
Read More
प्रतापगढ़:किसान अपने जनाधार नंबर से ऑनलाइन पंजीकरण करवाकर निर्धारित तिथि को बेच सकते हैं अपना गेंहू

प्रतापगढ़:किसान अपने जनाधार नंबर से ऑनलाइन पंजीकरण करवाकर निर्धारित तिथि को बेच सकते हैं अपना गेंहू

प्रतापगढ़, 17 मार्च। मण्डल कार्यालय उदयपुर, भारतीय खाद्य निगम के अधीन राजस्व जिला राजसमंद, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, बांसवाड़ा, सिरोही एवं डुंगरपुर में भारतीय खाद्य निगम द्वारा कुल 26 खरीद केंद्र, जिनमें समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद का कुल लक्ष्य 22710 एमटी निर्धारित किया गया है जो 10 मार्च से खरीद के लिए तैयार है।प्रतापगढ़ जिले के प्रतापगढ़ खरीद केंद्र पर भारतीय खाद्य निगम ने रबी विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत 11 मार्च से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर श्री बी. एस सोलंकी, सहायक महा प्रबन्धक (गुण नियंत्रण) एवं श्री बंकिम फोंगलों, मण्डल प्रबन्धक उदयपुर की अध्यक्षता में कुल 101.5 क्विंटल गेहूँ…
Read More
प्रतापगढ़:संस्थाप्रधान ने अत्याधुनिक उपकरण विद्यालय को भेट किए

प्रतापगढ़:संस्थाप्रधान ने अत्याधुनिक उपकरण विद्यालय को भेट किए

प्रतापगढ़, 17 मार्च। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बग़वास के संस्थाप्रधान कौशल्या कुमारी रैदास द्वारा विद्यालय हित में एक कंप्यूटर, प्रिंटर, सीपीयू लगभग तीस हजार की राशि के अत्याधुनिक उपकरण विद्यालय को भेट किया। स्टाफ साथी महेश सिंह जाड़ावत शारीरिक शिक्षक, राजमल पाटीदार, अरविंद नायक, भीम सिंह मीणा, मेहराज शेख, सीमा मीणा, रेखा निनामा आदि ने ऐसे सराहनीय कार्य के लिए संस्थाप्रधान का सम्मान किया।
Read More
प्रतापगढ़:राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

प्रतापगढ़:राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

प्रतापगढ़, 17 मार्च। बांसवाड़ा रोड़ स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। नोडल प्राचार्य बी.एल. मीणा की अध्यक्षता, राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक गोपाल सालवी के मुख्य आतिथ्य में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। नोडल प्राचार्य ने माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण द्वारा कार्यक्रम की शुरुवात की। शिविर शुभारंभ की घोषणा के साथ नोडल प्राचार्य ने स्वयंसेविकाओं को शिविर के सफल आयोजन की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों से स्वयंसेविकाओं को अवगत कराया। जिला समन्वयक गोपाललाल सालवी ने स्वयंसेविकाओं को…
Read More
प्रतापगढ़ : दुधली टांडा गांव में लठ्मार होली हर्षोल्लास के साथ डीजे की धूम पर खेली

प्रतापगढ़ : दुधली टांडा गांव में लठ्मार होली हर्षोल्लास के साथ डीजे की धूम पर खेली

 प्रतापगढ़, 16 मार्च। जिले के धमोत्तर पंचायत समिति के दुधली टांडा गांव के श्री वीर तेजाजी महाराज मंदिर के वहा रविवार को लठमार होली नगारों की थपथपाहट के साथ डेजे की धूम पर खेली गई। लठ्मार होली का आयोजन जो कि लबाना बाहुल्य क्षेत्रों में सदियों से चलता आ रहा है। इस होली में महिलाओं द्वारा पुरूषों पर लठ् बरसाऐ गए। पुरूष सहजता के साथ लठ् की मार को सहन करते हुए बचाव किया।  समाजसेवी दशरथ लबाना ने बताया कि लठ्मार होली से पहले शाम ढ़लने से पुर्व विधी विधान पूर्वक पूजा, अर्चना के साथ पुरूष व महिलाओं द्वारा ललेनो…
Read More
प्रतापगढ़:अनीमिया मुक्त राजस्थान और अन्नप्राशन – स्वस्थ भविष्य की ओर एक कदम

प्रतापगढ़:अनीमिया मुक्त राजस्थान और अन्नप्राशन – स्वस्थ भविष्य की ओर एक कदम

-आंगनबाड़ी और स्कूल में एएमआर और अनप्राशन दिवस मनाया प्रतापगढ़, 11 मार्च। राजस्थान में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुधारने के लिए अनिमिया मुक्त राजस्थान (एएमआर) और अन्नप्राशन (पहली बार अन्न ग्रहण समारोह) जैसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। इन पहलों के माध्यम से बच्चों के पोषण स्तर को बेहतर बनाने और कुपोषण को कम करने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे है।यह कार्यक्रम समस्त जिले के आगंनवाड़ी केंद्र एवं स्कूलों में उन्नति संस्थान और आरसीओई उदयपुर के सहयोग से आयोजित किया, जिसमें समुदाय के लोगों को अनीमिया की रोकथाम और शिशु पोषण के महत्व के बारे में…
Read More
प्रतापगढ़:संभाग स्तरीय आरोग्य मेले का समापन

प्रतापगढ़:संभाग स्तरीय आरोग्य मेले का समापन

-चार दिवसीय मेले में आयुष चिकित्सा पद्धतियों से 5 हजार 402 लाभान्वित प्रतापगढ़, 11 मार्च। सुखाड़िया स्टेडियम प्रतापगढ़ में आरोग्य मेले का मंगलवार को समापन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पर्वत सिंह चुंडावत के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता डॉ मुकेश कुमार शर्मा उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग प्रतापगढ़ द्वारा की गई। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ किशोर चंद्र पाठक पूर्व अतिरिक्त निदेशक उदयपुर तथा डॉ रजनीश कुमार सिंह पूर्व उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग प्रतापगढ़ रहे।इस कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ महेश कुमार स्वामी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया तथा डॉ कमलकांत शर्मा वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी द्वारा…
Read More
error: Content is protected !!