प्रतापगढ़ : ड्रग-भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान में प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता
बेनामी सम्पति लेनदेन निषेध अधिनियम 2016 के तहत् करीब 15 करोड़ बाजार मूल्य की संपत्ति को आयकर विभाग ने किया अटैच • कुख्यात भूमाफिया जान शेर खान ने चार सहयोगियो के नाम से ली थी कृषि भूमि प्रतापगढ़ 3 मई। ड्रग-भूमाफियाओं के खिलाफ चलाये गये अभियान की कड़ी में प्रतापगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बेनामी सम्पति लेनदेन निषेध अधिनियम 2016 के तहत कुख्यात भूमाफिया और फिरौतीबाज जानशेर खान पुत्र शेरनवाज निवासी अखेपुर की करीब 15 करोड़ बाजार मूल्य की बेनामी संपति को आयकर विभाग ने अटैच किया है। उक्त सम्पत्ति (कृषि भूमि) जानशेर ने अपने चार सहयोगियों…
