प्रभारी सचिव जैन 24 दिसम्बर को जिले के दौरे पर
प्रतापगढ़, 21 दिसम्बर। कार्यालय शासन सचिव, पंचायती राज विभाग द्वारा प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार शासन सचिव, पंचायती राज विभाग एवं जिला प्रभारी सचिव प्रतापगढ़ नवीन जैन 24 दिसम्बर को जिले के दौरे पर रहेंगे । जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने बताया की प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी सचिव जैन 24 को प्रात: उदयपुर से रवाना होकर प्रात: 10 बजे प्रतापगढ़ पहुंचेंगे तथा जिला प्रभारी मंत्री के साथ राज्य सरकार की चार वर्ष पूर्ण होने की उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं जिला विकास दर्शन पुस्तिका के विमोचन कार्यक्रम में भाग लेंगे व अपराह्न 3 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे । राज्य…
