सीसीआई ने एयर इंडिया द्वारा एयर एशिया इंडिया में संपूर्ण हिस्सेदारी प्राप्त करने को मंजूरी दी
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एयर इंडिया द्वारा एयर एशिया इंडिया में संपूर्ण हिस्सेदारी प्राप्त करने को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित संयोजन में टीएसपीएल की अप्रत्यक्ष पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक एयर इंडिया लिमिटेड (एआईएल) द्वारा एयरएशिया (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड (एयर एशिया इंडिया) की संपूर्ण हिस्सा शेयर पूंजी को प्राप्त करने की परिकल्पना की गई है। वर्तमान में, टीएसपीएल के पास एयर एशिया इंडिया की इक्विटी शेयर पूंजी की 83.67 प्रतिशत हिस्सेदारी है। एआईएल, अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, एयर इंडिया एक्सप्रेस लिमिटेड (एआईएक्सएल) के साथ, भारत में मुख्य रूप से (ए) घरेलू निर्धारित हवाई यात्री परिवहन सेवा, (बी)…
