वैज्ञानिकों ने प्रकाश संबंधी लचीली बायोडिग्रेडेबल पॉलिमर-नैनोकम्पोजिट फिल्में बनाईं
PIB दिल्ली। शोधकर्ताओं ने उत्कृष्ट यांत्रिक गुणों वाली प्रकाश संबंधी एक सक्रिय बायोडिग्रेडेबल नैनोकम्पोजिट फिल्म बनाई है जिसका उपयोग लचीले डिस्प्ले, लचीले ऑर्गेगिक एलईडी आदि जैसे प्रकाश संबंधी लचीले उपकरणों के रूप में किया जा सकता है। पॉलिमर हमारे दैनिक जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा बन गए हैं। हालाँकि, विभिन्न इंजीनियरिंग एप्लीकेशनों के लिए अत्यधिक लचीले और ऑप्टिकली सक्रिय पॉलिमर की आवश्यकता होती है। इस संबंध में, उपयुक्त नैनोमटेरियल का उपयोग करके पॉलिमर सामग्री के गुणों में सुधार करने के लिए अनेक पद्धतियां अपनाई गई हैं। नैनोमटेरियल्स को पॉलिमर के अंतर्निहित गुणों को बरकरार रखते हुए पॉलिमर के गुण बढ़ाने…
