कौशल रोजगार एवं उद्यमिता मेला का आयोजन 17 मार्च को
डूंगरपुर, 23 फरवरी/रोजगार मेले की तैयारी को लेकर जिला कलक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री ने कहा कि कौशल रोजगार एवं उद्यमिता मेला-2023 का आयोजन 17 मार्च 2023 को श्री भोगीलाल पण्ड्या राजकीय महाविद्यालय, डंूगरपुर के खेल मैैदान में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने उक्त रोजगार मेले में डंूगरपुर के साथ-साथ बांसवाड़ा एवं उदयपुर जिलों क आशार्थियों एवं उक्त जिलो की कम्पनियों क साथ गुजरात की इच्छुक कम्पनियों को सूचित करते हुए उनको शामिल करने के निर्देश दिये है। साथ ही उन्होंने उक्त रोजगार…
