महिलाओं के सामाजिक – आर्थिक सशक्तिकरण पर कार्यशाला का आयोजन
डूंगरपुर, 09 मार्च/अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह (8 मार्च से 14 मार्च) के अन्तर्गत जिला मुख्यालय पर धनलक्ष्मी महिला समृद्वि केन्द्र पर सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक मोतीलाल मीणा ने बताया कि जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक जे.पी.मीणा द्वारा अध्यक्षता की गई एवं मुख्य अतिथि सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री कुलदीप सूत्रकार, विशिष्ट अतिथि निदेशक बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार अंकित देवल के द्वारा की गई। सहायक निदेशक मोतीलाल मीणा द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं कार्यशाला के उद्देश्यों को बताकर कार्यशाला का शुभारंभ किया। अंकित देवल द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये संस्थान…
