Dungarpur

जन्मदिन के अगले दिन लापता हुआ कॉलेज छात्र, माही नदी में 18 घंटे से तलाश जारी

जन्मदिन के अगले दिन लापता हुआ कॉलेज छात्र, माही नदी में 18 घंटे से तलाश जारी

नीलकंठ पुल पर बाइक और चप्पलें मिलीं, दोस्त को भेजे आखिरी मैसेज ने बढ़ाई चिंता डूंगरपुर, 2 सितंबर। जिले के चितरी इलाके में माही नदी के नीलकंठ-सिलोही पुल पर 21 वर्षीय हिमांशु पाटीदार लापता हो गया। सोमवार को उसका जन्मदिन था। अगले ही दिन वह अचानक घर से निकला और शाम तक उसकी बाइक और चप्पलें पुल पर मिलीं। तब से सिविल डिफेंस और गोताखोर लगातार 18 घंटे से उसकी तलाश कर रहे हैं। थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार के अनुसार, हिमांशु ने पुल पर बाइक रोकने के बाद अपने दोस्त को 28 और 11 सेकंड के दो ऑडियो मैसेज भेजे। उसमें…
Read More
डूंगरपुर सिर्फ सफाई में ही नहीं अपितु पुलिसिंग में भी बने नंबर वन —डीजीपी

डूंगरपुर सिर्फ सफाई में ही नहीं अपितु पुलिसिंग में भी बने नंबर वन —डीजीपी

उदयपुर रेंज दौरे में डीजीपी शर्मा का बड़ा संदेश “जवानों का उत्साह ही पुलिस की ताकत” डूंगरपुर से खेरवाड़ा तक सुधार, सुरक्षा और जनसहभागिता पर रहा फोकस डूंगरपुर—जयपुर 26 अगस्त। राजस्थान पुलिस के मुखिया महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा का दो दिवसीय उदयपुर रेंज प्रवास कई मायनों में यादगार रहा। दौरे की शुरुआत डूंगरपुर से हुई, जहां उन्होंने आठ घंटे लंबी बैठक लेकर पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। रात्रि विश्राम के बाद डीजीपी ने सुबह पुलिस लाइन में पौधरोपण कर पर्यावरण संदेश दिया और जवानों की संपर्क सभा में आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने…
Read More
पहली वागड़ी फिल्म- तण वाटे, का एआई वर्जन बनेगा

पहली वागड़ी फिल्म- तण वाटे, का एआई वर्जन बनेगा

बांसवाड़ा-डूंगरपुर. पहली वागड़ी फिल्म- तण वाटे, का एआई वर्जन बनाने की तैयारी शुरू की गई है. पहली वागड़ी फिल्म- तण वाटे के निर्देशक प्रदीप द्विवेदी ने बताया कि इस दिशा में फिल्म के प्रमुख कलाकार भंवर पंचाल, जगन्नाथ तेली के साथ प्रयास शुरू कर दिए हैं. प्रदीप द्विवेदी ने बताया कि पचास लाख व्यूअर्स पार करनेवाले 'त्रिलोकपति' और ग्यारह लाख व्यूअर्स पार करनेवाले 'बजरंगबली' प्रोजक्ट से जुड़ने के अनुभव से लगता है कि आनेवाले समय में फिल्म निर्माण में एआई की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो जाएगी. याद रहे, 14 अगस्त 1986 को पहली वागड़ी फिल्म का मुहूर्त हुआ था, तो फिल्म…
Read More
राखी की डोर पर मौत की गांठ: देवल गांव में बोलेरो-बाइक भिड़ंत, पिता-पुत्र समेत तीन की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल

राखी की डोर पर मौत की गांठ: देवल गांव में बोलेरो-बाइक भिड़ंत, पिता-पुत्र समेत तीन की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल

हादसे के बाद उफना गुस्सा — बोलेरो को भीड़ ने फूंक डाला डूंगरपुर, 10 जुलाईण्र क्षाबंधन की शाम… बहनों की कलाई पर राखी की डोर अभी ढीली भी नहीं पड़ी थी कि देवल गांव की सड़क पर खून की लकीर खिंच गई। रविवार शाम बोलेरो और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर घायल हुए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण गुस्से में उबल पड़े और बोलेरो को आग के हवाले कर दिया।सदर थाने के एएसआई पोपटलाल के मुताबिक, देवल घोघरा फला निवासी सुनील घोघरा (40), पत्नी कमला, बेटे श्रवण…
Read More
राज्य स्तरीय कार्यक्रम विश्व आदिवासी दिवस उल्लास पूर्वक आयोजित

राज्य स्तरीय कार्यक्रम विश्व आदिवासी दिवस उल्लास पूर्वक आयोजित

अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री कुंजीलाल मीणा ने पौधारोपण और फीता काटकर किया शुभारंभ बागवानी मिशन में 2835136 राशि का अनुदान, 24 लाभार्थियों को वन अधिकार पत्र, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 51000 की राशि, डॉ भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम योजना के तहत 2.50 लाख का अनुदान वितरण, 2030 स्वयं सहायता समूह को कल 51 करोड रुपए का ऋण स्वीकृत कर किया लाभान्वित डूंगरपुर 09 अगस्त। विश्व आदिवासी दिवस राज्य स्तरीय कार्यक्रम अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री कुंजीलाल मीणा के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को महिपाल खेल मैदान सागवाड़ा में आयोजित किया गया। इस अवसर पर टीएडी विभाग के आयुक्त…
Read More
डूंगरपुर विधानसभा की सभी बहनों की सुरक्षा के लिए संकल्पित रहूँगा : बंसीलाल कटारा

डूंगरपुर विधानसभा की सभी बहनों की सुरक्षा के लिए संकल्पित रहूँगा : बंसीलाल कटारा

चुण्डावाडा, बिछीवाड़ा व कनबा में भाजपा विधायक प्रत्याशी बंसीलाल कटारा का सघन दौरा डूंगरपुर। सूबे के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जन कल्याणकारी योजनाओं के रक्षाबंधन 2025 के मौके पर राजस्थान सरकार ने प्रदेश की आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए विशेष उपहार की घोषणा की है। सरकार की योजना के तहत करीब 1.21 लाख आंगनबाड़ी बहनों को 501 रुपये की राशि उनके बैंक खातों में राखी से पहले हस्तांतरित की जाएगी। इसके साथ ही वे दो दिन तक राजस्थान रोडवेज में मुफ्त यात्रा का लाभ भी उठा सकेंगी। शुक्रवार को डूंगरपुर भाजपा विधायक प्रत्याशी चुण्डावाडा, बिछीवाड़ा व…
Read More
राजस्व संबंधी दस्तावेजों पर बिखरी धूल, बारिश ने तहसील के रिकॉर्ड को धोया

राजस्व संबंधी दस्तावेजों पर बिखरी धूल, बारिश ने तहसील के रिकॉर्ड को धोया

-राजस्व रिकॉर्ड के अवैध खेल को खत्म करने की साजिश तो नहीं? डूंगरपुर, 14 जुलाई.  डूंगरपुर तहसील कार्यालय में बेशकीमती राजस्व दस्तावेजों के नष्ट होने का मामला अब सामान्य लापरवाही से कहीं ज्यादा गहराता नजर आ रहा है। आरोप यह भी लग रहे हैं कि यह महज एक संयोग नहीं, बल्कि पूर्व में रिकॉर्ड से जुड़े अवैध कार्यों को मिटाने की साजिश हो सकती है। मामला तहसील प्रशासन की कार्यशैली, जवाबदेही और पारदर्शिता को कटघरे में खड़ा कर रहा है। पिछले सप्ताह बारिश के दौरान तहसील कार्यालय परिसर के पीछे खुले में पड़े सैकड़ों दस्तावेज बारिश में पूरी तरह भीग…
Read More
कार सवार दंपती पर बदमाशों का हमला: मारपीट कर तोड़ी सोने की चेन, एक आरोपी पकड़ाया

कार सवार दंपती पर बदमाशों का हमला: मारपीट कर तोड़ी सोने की चेन, एक आरोपी पकड़ाया

डूंगरपुर, 7 जुलाई. शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम कार सवार दंपती पर बाइक सवार दो बदमाशों ने हमला कर दिया। मारपीट के दौरान पीड़ित युवक हर्षद जैन के गले में पहनी सोने की चेन भी तोड़ ली गई। हमले में हर्षद को सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिनका उपचार जिला अस्पताल में किया गया। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने एक हमलावर को मौके पर पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि दूसरा फरार है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर फरार युवक की तलाश शुरू कर दी है। गेंजी गांव निवासी हर्षद जैन अपनी पत्नी ज्योति…
Read More
डूंगरपुर से कांग्रेस का चुनावी शंखनाद

डूंगरपुर से कांग्रेस का चुनावी शंखनाद

- डोटासरा ने भाजपा को घेरा, बोले: "तहसील स्तर के नेता को बना दिया प्रदेशाध्यक्ष, इसलिए फ्री स्कीम पर दे रहे अनर्गल बयान" - किरोड़ी मीणा पर भी तीखे हमले, बोले: “आज तक एक भी अपराधी को जेल नहीं भेज सके” जुगल कलाल डूंगरपुर, 04जुलाई. कांग्रेस ने पंचायत चुनावों के पहले ही चरण में रणनीति के मोर्चे पर आक्रामक रुख अपना लिया है। पार्टी ने डूंगरपुर जिले के वागड़ गांधी वाटिका से चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। इस सम्मेलन को सिर्फ चुनावी तैयारी नहीं, बल्कि भाजपा के…
Read More
रामसागड़ा–चुंडावाड़ा सड़क निर्माण के आरोप, घटिया ब्लॉकों से हो रहा इंटरलॉकिंग, वाहन चढ़ते ही टूट रहे सीमेंट ब्लॉक

रामसागड़ा–चुंडावाड़ा सड़क निर्माण के आरोप, घटिया ब्लॉकों से हो रहा इंटरलॉकिंग, वाहन चढ़ते ही टूट रहे सीमेंट ब्लॉक

डूंगरपुर, 22 जून।  डूंगरपुर जिले में रामसागड़ा से चुंडावाड़ा के बीच बनाई जा रही 34 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण में भारी अनियमितताएं सामने आ रही हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाए हैं कि सड़क निर्माण में घटिया क्वालिटी के सीमेंट ब्लॉक का उपयोग किया जा रहा है, जो थोड़े से दबाव में ही टूटकर बिखर रहे हैं। घड़माला गांव में इन दिनों सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। यहां आबादी क्षेत्र में इंटरलॉकिंग ब्लॉकों से सड़क बनाई जा रही है। लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण इतना कमजोर है कि दोपहिया वाहन के गुजरते ही ब्लॉक चटक…
Read More
error: Content is protected !!