चित्तौड़गढ: खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए निम्बाहेड़ा में मिठाईयों के सैम्पल
चित्तौड़गढ 29 अक्टूबर। जिला कलक्टर के निर्देश व अभिहित अधिकारी (खाद्य सुरक्षा) एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ताराचन्द गुप्ता के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम शर्मा की टीम ने निम्बाहेड़ा में कार्यवाही करते हुए मंगलवार को मैसर्स सत्यविजय स्वीट्स से मलाई बर्फी, भराडिया मिष्ठान भंडार से गुलाब जामुन, कल्याण रेस्टोरेंट से मावाबाटी, मौसम बाहर स्वीटस से बंगाली स्वीटस व बेसन चक्की के सैम्पल लिये गये। साथ ही दुकानादारों को दीपावली की त्यौहार के दौरान दुकान में साफ सफाई रखने की विशेष हिदायत दी। साथ ही मिठाईयों में स्वयं द्वारा उच्च गुणवत्ता युक्त दूध से निर्मित मावे का…
