मुख्यमंत्री ने चित्तौड़गढ़ की नंदू कुमारी रेंगर से संवाद किया
चित्तौड़गढ़ 14 दिसंबर। राजस्थान सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने की उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्ज्वल कर किया गया। महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने जो लाभकारी योजनाएं चलाई है जिससे महिलाओं को बहुत लाभ मिलेगा। उन्होंने मेवाड़ की मातृशक्ति संबोधित करते हुए कहा कि मेवाड़ की मातृशक्ति के त्याग एवं बलिदान को पूरा विश्व मानता है यह त्याग और तपस्या बलिदान की भूमि है। उन्होंने…
