chittorgarh

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत बाल दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत बाल दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

 चित्तौड़गढ़, 14 नवम्बर। बाल दिवस के उपलक्ष में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 ( जलग्रहण घटक) अन्तर्गत पंचायत समिति भदेसर में संचालित परियोजना क्षेत्र के विद्यालयों में " जल आज और कल' विषय पर निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।  जलग्रहण क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नाहरगढ़, कन्नौज एवं सुखवाड़ा में बाल दिवस पर "जल आज और कल' विषय पर 9वीं कक्षा से 12वी तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उक्त प्रत्येक विद्यालय में 20-25 छात्र -छात्राओं ने निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुखवाड़ा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा…
Read More
पाठकों की स्मृति में स्थायी रहने वाली रचना ही कालजयी : पदमश्री देवल

पाठकों की स्मृति में स्थायी रहने वाली रचना ही कालजयी : पदमश्री देवल

गहन वैचारिक मंथन के साथ संगमन-24 का समापन चित्तौड़गढ़ 13 नवंबर l कोई रचना तभी कालजयी हो सकती हैं जब रचना के पात्र और संवाद पाठकों की स्मृति में अटक कर रह जाएं l सृजनात्मकता के क्षितिज विषयक साहित्यिक समागम में बोलते हुए प्रसिद्द साहित्यकार और पद्मश्री से सम्मानित चंद्रप्रकाश देवल ने समापन सत्र में कहा कि कुदरत ने रचनाकारों के भीतर वो तड़प पैदा कि है कि वो सृजन किये बिना नहीं रह सकता l सृजन मानव का मूल स्वभाव है l भाषा के वैज्ञानिक पक्ष पर बात रखते हुए ड़ॉ सत्यनारायण व्यास ने पाणिनि, कात्यायिनी, पतंजलि और भृतहरि के उदाहरण देते हुए भाषा के विभिन्न पक्षों को…
Read More
दो दिवसीय साहित्य समागम ‘‘संगमन’’ का उद्घाटन

दो दिवसीय साहित्य समागम ‘‘संगमन’’ का उद्घाटन

साहित्य मनुष्य की सर्जनात्मक चेतना का विकास केंद्रः प्रोफेसर नंद किशोर आचार्य सृजनात्मकता के क्षितिज विषयक विभिन्न सत्रों का आयोजन चित्तौड़गढ़  12 नवम्बर।  साहित्य एवं कलाओं  की सार्थकता  तभी हैं जब वे मनुष्य की सर्जनात्मक चेतना के विकास मे सहभागी हो सके।  ये मानव स्वभाव  के सृजन की प्रकिया है। साहित्य समागम संगमन के उद्घाटन सत्र में प्रसिद्ध आलोचक और केंद्रीय हिंदी साहित्य अकादमी से पुरस्कृत चौथे तार सप्तक के प्रसिद्ध कवि आलोचक नन्द किशोर  आचार्य ने  सृजनात्मकता के क्षितिज विषयक संगमन का विषय प्रवर्तन  किया। प्रोफेसर आचार्य ने अमेरिका और इंग्लैंड का उदाहरण देते हुए कहा कि स्वतंत्रता को…
Read More
सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना 19 को भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल

सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना 19 को भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल

चित्तौड़गढ़, 12 नवम्बर। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना 14 नवम्बर को केसुन्दा से राजकीय वाहन से प्रातः 10 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे नाथद्वारा पहुंचेंगे। वे यहां राजस्थान आयुष मेला में भाग लेंगे। सहकारिता मंत्री श्री आंजना दोपहर 2 बजे नाथद्वारा से प्रस्थान कर सायं 4 बजे पालनपुर पहुंचेंगे। सहकारिता मंत्री श्री आंजना 15 से 17 नवम्बर तक बनासकांठा एवं गुजरात के अन्य जिलों में राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे 18 नवम्बर को उदयपुर से वायुयान व जलगांव रेल द्वारा प्रस्थान कर 19 नवम्बर को श्री राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेंगे।
Read More
उर्वरक का ज्यादा दाम लिया तो लाइसेंस होगा रद्द- जिला कलक्टर

उर्वरक का ज्यादा दाम लिया तो लाइसेंस होगा रद्द- जिला कलक्टर

-7 घंटे, 170 किमी. की दूरी तय कर ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचे -उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों का किया निरीक्षण, किसानों से लिया फीडबैक चित्तौड़गढ़, 11 नवम्बर। जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने शुक्रवार को 7 घंटे में 170 किमी. से ज्यादा की दूरी तय कर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी और निजी खाद-बीज दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलक्टर ने आदान विक्रेताओं के यहां स्टॉक रजिस्टर, उर्वरक का पोस बैलेंस व वास्तविक बैलेंस का भौतिक सत्यापन किया। यह भी देखा कि कहीं उर्वरक के लिए किसानों को परेशान तो नहीं होना पड़ रहा है। इस दौरान उन्होंने…
Read More
साहित्यिक समागम में जुटेंगे ख्यातनाम रचनाकार दो दिवसीय ‘संगमन’ का आगाज़ शनिवार को

साहित्यिक समागम में जुटेंगे ख्यातनाम रचनाकार दो दिवसीय ‘संगमन’ का आगाज़ शनिवार को

चित्तौड़गढ़  11 नवम्बर। वर्तमान परिदृश्य में साहित्यिक विचार-विमर्श के लिए एक मंच पर शनिवार को देशभर के प्रसिद्द रचनाकार जुटेंगे। साहित्यिक आयोजन संगमन के तहत आयोज्य इस कार्यक्रम में 12 और 13 नवम्बर को शहर के होटल अमृत मंथन में पच्चीस से अधिक साहित्यकार चित्तौड़गढ़ आ रहे हैं। उदघाटन सत्र शनिवार दोपहर दो बजे शुरू होगा। आपसी संवाद के इस मौके पर वक्ताओं से बातचीत के लिए श्रोताओं को भी अवसर मिलेगा। रविवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक दो सत्र आयोजित होंगे।  कथाकार प्रियंवद के अनुसार संगमन के चौबीसवें आयोजन में इस बार एतिहासिक शहर चित्तौड़ का…
Read More
वक्फ संपत्ति संरक्षण एवं आधारभूत संरचना विकास योजना लागू 

वक्फ संपत्ति संरक्षण एवं आधारभूत संरचना विकास योजना लागू 

प्रस्ताव जमा कराने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर चित्तौड़गढ़, 9 नवम्बर। राज्य में अधिसूचित अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याणार्थ राज्य में अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में आधारभूत संरचना विकास एवं वक्फ सम्पत्ति संरक्षण योजना लागू की गई है। वक्फ संपत्ति संरक्षण योजना के अन्तर्गत वक्फ, सार्वजनिक भूमि पर बने कब्रिस्तान, मदरसा, विद्यालयों में चारदीवारी निर्माण कार्य करवाया जाएगा। जनसहभागिता के तहत राज्य की वक्फ संपत्तियों के संरक्षण एवं विकास योजना के तहत वक्फ संपत्तियों की मरम्मत, सामुदायिक भवन निर्माण, मुसाफिर खाना, मजलिस खाना, वजू खाना निर्माण, कब्रिस्तान में शेड निर्माण, वक्फ संपत्तियों तक पहुंच के लिए इंटरलॉकिंग सीसी रोड के प्रस्ताव आमंत्रित…
Read More
‘मिशन तहसील-392‘‘ के तहत विशेष योग्यजन आयुक्त करेंगे जनसुनवाई

‘मिशन तहसील-392‘‘ के तहत विशेष योग्यजन आयुक्त करेंगे जनसुनवाई

चित्तौड़गढ़ जिले में 16 से शुरू होगा अभियान चित्तौड़गढ़, 9 नवम्बर। माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की प्रेरणा से श्री उमा शंकर शर्मा (अधिवक्ता) राज्य आयुक्त विशेष योग्यजन (राज्य मंत्री दर्जा) का विशेष योग्यजन आयुक्त आपके द्वार मिशन तहसील-392 जनसुनवाई के तहत चित्तौड़गढ़ जिले में 16 नवम्बर से 20 नवम्बर तक तहसील स्तर पर जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। गौरतलब है कि दिव्यांगों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण और समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए विशेष योग्यजन आयुक्त ने राज्य की हर तहसील पर जाकर उनकी समस्याओं को सुनने और निस्तारण के लिए मिशन 392 अभियान चलाया है।…
Read More
उपचुनाव के लिए जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त

उपचुनाव के लिए जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त

चित्तौड़गढ़, 9 नवम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अरविन्द कुमार पोसवाल ने एक आदेश जारी कर नगरीय निकाय व पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए उप-चुनाव के तहत जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। आदेशानुसार रामावतार विजय नायब तहसीलदार हाल उप-पंजीयक चित्तौड़गढ़ को नगर परिषद चित्तौड़गढ़ के वार्ड 28 का जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। वे रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम चित्तौड़गढ़ के यहां अपनी उपस्थिति देंगे निर्धारित अवधि में चुनाव संबंधित कार्यां का  संपादन तथा क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे। इसी प्रकार विपिन चौधरी, तहसीलदार बस्सी को पंचायत समिति चित्तौड़गढ़…
Read More
चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर हर रात होगी दिवाली-सौंदर्यीकरण और फसाड लाइटिंग पर खर्च होंगे 8 करोड एएसआई से स्वीकृति मिलते ही शुरू होगा काम

चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर हर रात होगी दिवाली-सौंदर्यीकरण और फसाड लाइटिंग पर खर्च होंगे 8 करोड एएसआई से स्वीकृति मिलते ही शुरू होगा काम

चित्तौड़गढ़, 7 नवम्बर। राजस्थान का गौरव, दुर्गों का सिरमौर और राजस्थान के सबसे बड़े लिविंग फोर्ट में जल्द ही हर रात दिवाली-सा नजारा होगा। चित्तौड़गढ़ दुर्ग के सौंदर्यीकरण पर लगभग 8 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे। इस काम के लिए जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल, राज्य धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, सांसद सी.पी. जोशी और नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा ने नियमित रूप से बैठक कर राज्य और केन्द्र सरकार के स्तर पर आवश्यक स्वीकृति, बजट सहित अन्य अहम बिंदुओं पर चर्चा कर रोडमैप तैयार किया। जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल और सांसद सीपी जोशी…
Read More
error: Content is protected !!