chittorgarh

दोस्ती सप्ताह में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

दोस्ती सप्ताह में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

चित्तौड़गढ़, 18 नवम्बर। जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग की ओर से मिशन वात्सल्य योजना एवं चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह के तहत् दिनांक 14 नवम्बर से 20 नवम्बर तक आयोजित किये जा रहे बाल अधिकार सप्ताह के तहत चौथे दिन गुरुवार को जिले में महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय सहित समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय बाल देखरेख संस्थान में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग ने बताया कि गौतम कुमार कुकडा प्राचार्य महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष प्रियंका पालीवाल एवं रमेश दशोरा सदस्य बाल…
Read More
गोदाम से 543 यूरिया के बैग बरामद

गोदाम से 543 यूरिया के बैग बरामद

-कृषि एवं पुलिस विभाग की सयुक्त कार्यवाही- चित्तौड़गढ़, 18 नवम्बर। रिको ओद्योगिक क्षैत्र आजोलिया का खेडा में स्थित गोदाम में अवैध रूप से रखे कृषि कार्य में प्रयुक्त यूरिया को ओद्योगिक रूप में प्रयुक्त होने वाले कटटो में भरे जाने के संबंध में सूचना मिलने पर गुरुवार को डीएसटी, पुलिस थाना गंगरार एवं कृषि विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई। पुलिस विभाग की सूचना पर सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) कपासन श्री जितेन्द्र कुमार नोगिया, कृषि अधिकारी (फसल) श्री रामजस खटीक, कृषि अधिकारी (पौध संरक्षण) श्री ज्योति प्रकाश सिरोया, कृषि अधिकारी (फसल) श्रीमती अंशु चौधरी, कृषि अधिकारी (पौध संरक्षण)…
Read More
सहकारिता मंत्री निकले पैदल सड़कों पर, आमजन से मिले

सहकारिता मंत्री निकले पैदल सड़कों पर, आमजन से मिले

चित्तौड़गढ़, 17 नवम्बर। सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना गुरुवार को निम्बाहेड़ा में अनूठे अंदाज में जनसुनवाई की। श्री आंजना पैदल ही निम्बाहेड़ा की सड़कों पर निकले और आमजन की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए। निम्बाहेड़ा की श्रीराम कॉलोनी, बेड़ाबक्शी, नीमच रोड और छक्की बावड़ी क्षेत्र में सहकारिता मंत्री आमजन से पूरी आत्मीयता के साथ मिले। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं बताई, तो उन्होंने नगरपालिका अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों को निर्माण कार्यों के दौरान आमजन की भावना को ध्यान में रखते हुए ही काम करवाने के निर्देश दिए।
Read More
दिव्यांगों का समझा दर्द, हाथोंहाथ मिली राहत

दिव्यांगों का समझा दर्द, हाथोंहाथ मिली राहत

चित्तौड़गढ़, 16 नवम्बर। विशेष योग्यजन आयुक्त श्री उमाशंकर शर्मा ने बुधवार को जिले में विशेष योग्यजन आयुक्त आपके द्वार अभियान के तहत बस्सी, बेगूं और भैंसरोडगढ़ में जनसुनवाई की। विशेष योग्यजन आयुक्त ने विशेष योग्यजनों की परिवेदना को सहानुभूतिपूर्वक सुना और उपस्थित अधिकारियों को तुरंत निस्तारण हेतु निर्देश प्रदान किए गए। श्री शर्मा ने बस्सी में तीन ट्राई साइकिल, एक व्हीलचेयर और एक श्रवण यंत्र प्रदान किया। बेगूं पंचायत समिति में जनसुनवाई में दिव्यांगजनों को राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही 3 ट्राई साइकिल, 2 व्हीलचेयर और 2 श्रवण यंत्र प्रदान किए। वहीं, भैसरोडगढ़ में पंचायत…
Read More
जिला कलक्टर ने लिया मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा

जिला कलक्टर ने लिया मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा

चित्तौड़गढ़, 16 नवम्बर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 19 नवम्बर को प्रस्तावित चित्तौड़गढ़ दौरे के मद्देनजर जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने बुधवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा व अन्य विभागों के अधिकारी भी साथ थे। जिला कलक्टर पोसवाल ने जनसभा के आयोजन, शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम, कानून व सुरक्षा व्यवस्था, प्रोटोकॉल, हेलीपेड पर सुरक्षा, कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री व वीवीआईपी की बैठक व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश एवं यातायात व्यवस्था, टेंट, पेयजल सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
Read More
लघु फिल्म से दिया जल ही जीवन है का संदेश

लघु फिल्म से दिया जल ही जीवन है का संदेश

चित्तौड़गढ़, 15 नवम्बर। अटल भूजल योजना के तहत स्कूली बच्चों में पानी बचाने की आदत विकसित करने और जल का महŸव समझाने के उद्देश्य से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पालका में “अमृत जल“ लघु फिल्म दिखाई गई। शॉर्ट फिल्म में भूजल संकट और पेयजल के लिए दुनियाभर में उभरते संकट को दर्शाते हुए जल बचाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अंकित जैन, आईईसी विशेषज्ञ डीपीएमयू, दीपेश मोहन शर्मा कृषि विशेषज्ञ डीपीएमयू, चित्तौडगढ़ ने अटल भूजल योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य जन सहभागिता से गिरते हुऐ भूजल स्तर को रोकना…
Read More
चित्तौड़गढ़ जिले में बुधवार से ”विशेष योग्यजन आयुक्त आपके द्वार”

चित्तौड़गढ़ जिले में बुधवार से ”विशेष योग्यजन आयुक्त आपके द्वार”

 ‘‘मिशन तहसील-392‘‘ के तहत हर तहसील में होगी जनसुनवाई चित्तौड़गढ़, 15 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की प्रेरणा से राज्य में विशेष योग्यजन आयुक्त आपके द्वार अभियान के तहत विशेष योग्यजन आयुक्त श्री उमाशंकर शर्मा बुधवार से जिले में तहसीलवार जनसुनवाई करेंगे। श्री शर्मा मिशन तहसील-392 के तहत जिले की विभिन्न तहसीलों में 16 से 20 नवम्बर तक जनसुनवाई कर दिव्यांगजनों को राहत प्रदान करेंगे। अभियान के अंतर्गत विशेष योग्यजनों को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं विभाग की फ्लैगशिप योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करने पर जोर दिया जाएगा। कब, कहां होगी जनसुनवाई अतिरिक्ति जिला कलक्टर गितेश श्री मालवीय…
Read More
आधार ऑपरेटरों का भुगतान सीधा बैंक खाते में होगा जमा, डीओआईटी ने मांगी बैंक डिटेल

आधार ऑपरेटरों का भुगतान सीधा बैंक खाते में होगा जमा, डीओआईटी ने मांगी बैंक डिटेल

चित्तौड़गढ़, 15 नवम्बर।  चित्तौड़गढ़  जिले में सभी आधार ऑपरेटरों का भुगतान डीओआईटी की ओर से उनके बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित किया जाएगा। इसके लिए समस्त आधार ऑपरेटरों, ईसीएमपी और सीईएलसी के सक्रिय एंव ब्लैक लिस्टेड एंव डिसोसिएटेड और निष्क्रिय ऑपरेटरों को अपने बैंक खाते का विवरण  अपने ब्लॉक के नोडल अधिकारी को देना होगा। आधार ऑपरेटर के बैंक खाते के विवरण को राज-आधार पोर्टल में दर्ज किया जाएगा। इसके बाद ऑपरेटर के सभी भुगतान इस पोर्टल के माध्यम से हस्तांतरित होकर बैंक खाते में जमा होंगे। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक राजेन्द्र सिंघल ने बताया कि…
Read More
राज्यमंत्री द्वारा गुब्बारे उड़ाकर किया बाल अधिकार सप्ताह का शुभारम्भ 

राज्यमंत्री द्वारा गुब्बारे उड़ाकर किया बाल अधिकार सप्ताह का शुभारम्भ 

चित्तौड़गढ़ 14 नवंबर। जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग, चितौडगढ़ द्वारा 14 नवम्बर से 20 नवम्बर 2022 तक आयोजित किये जाने वाले बाल अधिकार सप्ताह का शुभारम्भ राजकीय सम्प्रेक्षण एवं किशोर गृह परिसर मे समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय बाल देखरेख संस्थानों मे आवासित बच्चों के साथ बाल दिवस कार्यक्रम मनाकर किया गया। चन्द्र प्रकाष जीनगर, सहायक निदेषक जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग द्वारा बाल अधिकार सप्ताह के दौरान आयोजित स्वागत उद्बोधन के साथ सप्ताह के दौरान कराए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमो के बारे मे जानकारी दी गई कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सुरेन्द्र सिंह जाडावत…
Read More
महिलाओं के अधिकारों के लिए सरकार संवेदनशील- रेहाना रियाज

महिलाओं के अधिकारों के लिए सरकार संवेदनशील- रेहाना रियाज

चित्तौड़गढ़, 14 नवम्बर। महिला आयोग आपके द्वार अभियान के तहत राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज ने सोमवार को जिला कलक्ट्रेट स्थित ग्रामीण विकास सभागार में जनसुनवाई की। लगभग तीन घंटे तक चली जनसुनवाई में 21 मामले सामने आए। इनमें दहेज प्रताड़ना की शिकार तीन बेटियों की मां ने आपबीती सुनाई तो राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ने हाथोंहाथ एडिशनल एसपी को संबंधित थानाधिकारी और जांच अधिकारी को फोन कर तुरंत कार्रवाई करने और महिला को राहत दिलावाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार पति के विवाहेतर संबंध और प्रताड़ना से व्यथित एक महिला के मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई…
Read More
error: Content is protected !!