जिला कलक्टर ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण
बेगूं पंचायत समिति के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से हुए रूबरू चित्तौड़गढ़, 13 जनवरी। जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल शुक्रवार को जिले के दौरे पर रहें। उन्होंने बेंगू पंचायत समिति के सहाड़ा, इटावा, दुगार, मोतीपुरा में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मनरेगा योजनान्तर्गत निर्मित ग्रामीण सड़कों, जलाशयों आदि तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित मकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं, विद्यार्थियों, किसानों आदि से बातचीत भी की और विभिन्न योजनाओं के मिल रहे लाभ की जानकारी ली । जिला कलक्टर ने सर्वप्रथम इटावा पंचायत के सहाड़ा गांव में नवनिर्मित मोक्ष धाम का…
