स्थानीय स्तर पर पर्यटक गाईड प्रशिक्षण कार्यक्रम 1 फरवरी से
लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण 157 अभ्यर्थी होंगे शामिल चित्तौड़गढ़, 31 जनवरी। पर्यटन विभाग द्वारा चित्तौड़गढ़ एवं प्रतापगढ़ जिलों का स्थानीय स्तर गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम महात्मा गांधी मॉडल राजकीय विद्यालय, स्टेशन, प्रताप नगर में 1 फरवरी से 8 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। चित्तौड़गढ़ पर्यटन अधिकारी विवेक जोशी ने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा स्थानीय स्तर के पर्यटक गाइडों को लाइसेंस देने के लिए लिखित परीक्षा माह अगस्त, 2022 में आयोजित की गई थी। परीक्षा में 177 अभ्यर्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए थे, इनमें से 157 अभ्यर्थियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु पंजीकरण करवाया है। इन पंजीकृत अभ्यर्थियों को राजस्थान का इतिहास,…
