chittorgarh

फ्रॉड व्यक्तियों से रहे सावधान

फ्रॉड व्यक्तियों से रहे सावधान

चित्तौड़गढ़, 10 फरवरी। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक राजेन्द्र सिंघल ने बताया है कि कुछ व्यक्ति  UIDAI   के अधिकारी बनकर आधार ऑपरेटर की मषीनों को रिमोट पर लेकर फ्रॉड कर रहें हैं। अतः सभी आधार ऑपरेटर अवेयर रहें जब तक विभाग का कोई अधिकृत व्यक्ति  authorize   माध्यम से मशीन रिमोट पर न मांगे तब तक किसी को भी अपना सिस्टम या मशीन का एक्सेस न देवे। अगर आपको किसी संदिग्ध व्यक्ति का फोन या मेसेज आता है तो उसकी सूचना तुरंत संबंधित ब्लॉक नोडल अधिकारी सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग को देवे या जिला कार्यालय में देना सुनिश्चित करें।…
Read More
ध्वनि प्रसारक यंत्रों तथा लाउडस्पीकर के उपयोग पर रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक प्रतिबंध

ध्वनि प्रसारक यंत्रों तथा लाउडस्पीकर के उपयोग पर रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक प्रतिबंध

चित्तौड़गढ़, 9 फरवरी। संपूर्ण जिला क्षेत्र में किसी भी प्रकार के ध्वनि प्रसारक यंत्रों तथा लाउडस्पीकर का उपयोग रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक पूर्ण रूप से निषिद्ध किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार पोसवाल ने माननीय उच्च न्यायालय द्वारा ध्वनि प्रदूषण रोकने के प्रदत्त निर्देशों की अनुपालना में कोलाहल नियंत्रण आदेश जारी कर वर्तमान में छात्र-छात्राओं के अध्ययन एवं परीक्षाओं के मद्देनजर आम जनता की सुविधा एवं शांति बनाए रखने हेतु किसी भी प्रकार के ध्वनि प्रसारक, विस्तारक यंत्रों तथा लाउडस्पीकर के उपयोग को रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक प्रतिबंधित किया है। आदेशानुसार…
Read More
चित्तौड़गढ़ में हो रहा है क्रांतिकारी विकास –  आंजना

चित्तौड़गढ़ में हो रहा है क्रांतिकारी विकास –  आंजना

चित्तौड़गढ़, 7 फरवरी। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने आज निंबाहेड़ा के फाचर अहिरान ग्राम पंचायत में वंडर सीमेंट लि. के सहयोग से जिले के प्रथम मिशन एकलव्य ज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया। आयोजित समारोह में सहकारिता मंत्री ने कहा कि गत वर्षो में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए है और चित्तौड़गढ़ में क्रांतिकारी विकास के कार्य रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण ओलंपिक खेल की सफलता के बाद शीघ्र ही शहरी ओलंपिक खेल भी आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि जिला कलक्टर की सोच के अनुसार ग्रामीण अंचल के बालक बालिकाओं को भी शहरों की भाति प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पर्याप्त…
Read More
कांग्रेस राज में भाजपा कार्यकर्ताओं को किया जा रहा है टारगेट- विधायक ओस्तवाल

कांग्रेस राज में भाजपा कार्यकर्ताओं को किया जा रहा है टारगेट- विधायक ओस्तवाल

बंटी आंजना हत्या प्रकरण : चौथे दिन भी जारी रहा धरना निम्बाहेड़ा। कांग्रेस सरकार के मुखिया ने राजस्थान में अपनी कुर्सी बचाए रखने के लिए अपने सभी मंत्रियों एवं विधायकों को हत्या, लूट, आमजन के साथ धोखाधड़ी, वसूली आदि की खुली छूट दे रखी है। खासकर निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में जिस प्रकार से भाजपा के कार्यकर्ताओं को टारगेट कर उनकी हत्याऐं की जा रही है, यह अत्यंत दूर्भाग्यपूर्ण है। उक्त विचार सोमवार को बड़ीसादड़ी विधायक ललित ओस्तवाल ने निम्बाहेड़ा एसडीएम कार्यालय के बाहर आयोजित अनिश्चितकालिन धरने में अपने सम्बोधन में व्यक्त किए। ज्ञातव्य है कि गत सप्ताह गुरुवार को केसुन्दा…
Read More
आंजना की हत्या के दोषियों की गिरफ्तारी की मांग, धरना तीसरे दिन भी जारी

आंजना की हत्या के दोषियों की गिरफ्तारी की मांग, धरना तीसरे दिन भी जारी

भाजपा प्रदेश मंत्री सैनी, कपासन विधायक जीनगर एवं ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री पहुंचे धरने में की सीबीआई जांच की मांग निम्बाहेड़ा।गुरुवार को केसुन्दा निवासी विकास उर्फ बंटी आंजना की नगर में दिनदहाडे गोलीबारी कर हत्या करने वाले दोषी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा निम्बाहेड़ा एसडीएम कार्यालय के बाहर पश्चिमी ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शक्तावत के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन के तीसरे दिन भाजपा प्रदेश मंत्री अशोक सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष रतन लाल गाडरी, कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने शामिल होकर धरने में अपने विचार व्यक्त किए। धरना प्रदर्शन के दौरान प्रदेश मंत्री सैनी…
Read More
चित्तौड़गढ़ में रेती माफिया ने ठेकेदार पर की फायरिंग

चित्तौड़गढ़ में रेती माफिया ने ठेकेदार पर की फायरिंग

जान बचाकर गांव में घुसा ठेकेदार, रघुनाथ ग्राम पंचायत का सरपंच भी है पीड़ित -सुभाष शर्मा  उदयपुर। रेती माफिया के एक ठेकेदार पर फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस इसकी जांच में जुटी है और एक जने को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला चित्तौड़गढ़ से भीलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के गंगरार थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि रघुनाथपुरा ग्राम पंचायत का सरपंच रणजीतसिंह जो रेती का ठेकेदार है, शुक्रवार को अपना चित्तौड़गढ़ शहर के…
Read More
टी आंजना की हत्या के दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा का धरना दूसरे दिन भी जारी

टी आंजना की हत्या के दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा का धरना दूसरे दिन भी जारी

धरने में शामिल हुए सांसद जोशी, जिलाध्यक्ष दक एवं विधायक आक्या ने बोला सरकार पर हमला निम्बाहेड़ा। गुरुवार को केसुन्दा निवासी विकास उर्फ बंटी आंजना की नगर में दिनदहाडे गोलीबारी कर हत्या करने वाले दोषी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम कार्यालय के बाहर पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में भाजपा पूर्वी ग्रामीण मण्डल द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन सांसद सीपी जोशी, भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम दक, चित्तौडगढ़़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने शामिल होकर धरने में अपने विचार व्यक्त किए। धरना…
Read More
अकृषि कार्य व हस्तशिल्प के लिए सहकारी बैंक देगा 2 लाख रूपये तक का ब्याज मुक्त ऋण

अकृषि कार्य व हस्तशिल्प के लिए सहकारी बैंक देगा 2 लाख रूपये तक का ब्याज मुक्त ऋण

चित्तौड़गढ़, 03 फरवरी। चित्तौड़गढ़ केन्द्रीय सहकारी बैंक की ओर से राजस्थान ग्रामीण परिवार आजीविका ऋण योजना के तहत् अकृषि कार्य, हस्तशिल्प, लघु उद्योग, कताई-बुनाई, रंगाई - छपाई हेतु 25 हजार से 2 लाख रूपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। बैंक के प्रबन्ध निदेशक नानालाल चावला ने बताया कि यह ऋण बैंक की ग्रामीण शाखाओं गंगरार, डूंगला, भदेसर, राशमी, बस्सी भूपालसागर, अरनोद एवं दलोट कार्यक्षेत्र में निवास करने वाले परिवार एवं परिवार के सदस्य को बैंक शाखा के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत एक वर्ष पूर्ण होने से पहले ऋण…
Read More
पानी के बिल जमा करवाने की अंतिम तिथि 8 फरवरी निर्धारित

पानी के बिल जमा करवाने की अंतिम तिथि 8 फरवरी निर्धारित

चित्तौड़गढ़, 2 फरवरी। शहर के सभी उपभोक्ता अपने पानी के बिल तथा बकाया राशि जिनकी अंतिम तिथि 31 जनवरी है ( पूराना शहर चंदेरिया, प्रतापनगर, कुम्भानगर एवं डाईट रोड) वे दिनांक 08 फरवरी तक जमा करा सकते हैं। यह बिल विभाग के कनिष्ठ अभियन्ता कार्यालय पाडनपोल, प्रतापनगर, शास्त्रीनगर में अथवा किसी भी ई मित्र कियोस्क पर जमा करवाएं जा सकते हैं। जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग के सहायक अभियंता हिमांशु वीरवाल ने बताया कि बकाया पानी के बिलों की वसूली हेतु विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर वसूली की कार्यवाही की जा रही है। इसके तहत बिल जमा नही कराने पर जल…
Read More
पेपर लीक मामले में डॉ किरोड़ी मीणा के धरने को पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने दिया समर्थन

पेपर लीक मामले में डॉ किरोड़ी मीणा के धरने को पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने दिया समर्थन

धरने में पहुँचकर कांग्रेस सरकार से पेपर लीक मामले की सीबीआई जाँच की उठाई माँग सीएम गहलोत से कृपलानी की माँग, अगर पाक साफ़ है सरकार तो सीबीआई को जाँच देने से क्यो डर रहे हैं गहलोत कांग्रेस सरकार के खिलाफ पेपर लीक मामले में मेवाड़ सहित पुरे राज्य की जनता में ख़ासा आक्रोश- कृपलानी जयपुर/निम्बाहेड़ा। राजस्थान की राजधानी जयपुर में राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा के दौर में आज पूर्व नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर उन्हें अपना समर्थन दिया। धरने को संबोधित करते हुए पुर्व मंत्री कृपलानी ने कहा कि जब जब…
Read More
error: Content is protected !!