महंगाई राहत कैंप : शुक्रवार को 61 हजार 532 परिवारों ने उठाया लाभ
चित्तौड़गढ़, 28 अप्रैल। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंपों को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत शुक्रवार को जिले में 61 हजार 532 लाभार्थियों ने पंजीयन करवाया। जिले की पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ 9920, बड़ीसादड़ी 4214, भूपालसागर 3188, बेगूं 4329, भैंसरोड़गढ़ 3247, डूंगला 3650, राशमी 2287, कपासन 2431, निम्बाहेड़ा 4848 भदेसर 3285 तथा गंगरार में 2675 परिवारों के रजिस्ट्रेशन हुए। इसी प्रकार नगर परिषद चित्तौड़गढ़ में 4017, नगर पालिका बड़ीसादड़ी में 1699, कपासन 2450, बेगूं 1974, रावतभाटा 2262 व निम्बाहेड़ा…
