chittorgarh

भाजपा विधायक बोले, गुढ़ा को मंत्री धारीवाल ने विधानसभा में मारी थी लात, कांग्रेस विधायक ने की थी पिटाई

भाजपा विधायक बोले, गुढ़ा को मंत्री धारीवाल ने विधानसभा में मारी थी लात, कांग्रेस विधायक ने की थी पिटाई

सैयद हबीब उदयपुर 29 जुलाई। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का दावा है कि बर्खास्त मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा ने जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं कांग्रेस नेताओं के भ्रष्टाचार की लाल डायरी को विधानसभा में लहराया तो शहरी निकाय मंत्री शांतिलाल धारीवाल ने लात मारी थी। साथ ही विधायक अमीन कागजी ने उनके साथ मारपीट की थी। यदि गुढ़ा मामला दर्ज कराए तो वह गवाही देने को तैयार हैं। भाजपा विधायक शनिवार को चित्तौड़गढ़ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। भाजपा विधायक आक्या ने दावा किया कि जब बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने सदन में अपनी बात उठाने की कोशिश…
Read More
चित्तौड़गढ़ प्लेटफार्म पर मिले बालक को परिवारजनों को किया सुपुर्द

चित्तौड़गढ़ प्लेटफार्म पर मिले बालक को परिवारजनों को किया सुपुर्द

चित्तौड़गढ़, 27 जुलाई। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष प्रियंका पालीवाल ने बताया कि उदयपुर से चित्तौड़गढ़ आने वाली गाड़ी संख्या 29006 से चितौड़गढ़ स्टेशन पर आरपीएफ थाना के हेड कांस्टेबल यादराम मीणा ने सीसीटीवी के माध्यम से गुप्त निगरानी द्वारा बालक को प्लेट फार्म नं. 06 पर अकेले स्कूल ड्रेस में बैग के साथ घूमते देखा। इस पर हेड कास्टेबल यादराम मीणा व मुकेश कुमार ने तुरन्त प्रभाव से प्लेटफार्म पर पहुच कर बालक से यहां आने का कारण पूछा व बाल कल्याण समिति अध्यक्ष प्रियंका पालीवाल को सूचना दी व बालक को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। बालक…
Read More
प्रधानमंत्री ने राजकीय मेडिकल कॉलेज चित्तौड़गढ़ का किया ऑनलाइन लोकार्पण

प्रधानमंत्री ने राजकीय मेडिकल कॉलेज चित्तौड़गढ़ का किया ऑनलाइन लोकार्पण

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल और राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत रहे मौजूद चित्तौड़गढ़ 27 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सीकर में आयोजित समारोह से बोजुंदा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज चित्तौड़गढ़ का ऑनलाइन लोकार्पण किया। नवनिर्मित राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित समारोह में केंद्रीय चिकित्सा एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री एस पी सिंह बघेल मुख्य अतिथि रहे। आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि धरती के भगवान चिकित्सक हैं और उन्होंने कोरोना काल में यह साबित भी कर दिया। उन्होंने सभी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, सफाई कर्मियों एवं सभी कार्मिकों का इसके लिए आभार भी प्रकट किया। उन्होंने…
Read More
मेडिकल कॉलेज बोजुंदा का लोकार्पण कल

मेडिकल कॉलेज बोजुंदा का लोकार्पण कल

जिला कलक्टर ने किया तैयारियों का निरीक्षण चित्तौड़गढ़, 26 जुलाई। बोजुन्दा स्थित नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण गुरुवार को प्रातः 10.45 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअली किया जाएगा। कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल भी भाग लेंगे। जिला कलक्टर पीयूष समारिया ने बुधवार शाम को बोजुंदा पहुंचकर मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ विजय गुप्ता, पीएमओ डॉ. दिनेश वैष्णव सहित मेडिकल कॉलेज, चिकित्सा पीडब्ल्यूडी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Read More
डाकघर गंगाजल का करेगा वितरण

डाकघर गंगाजल का करेगा वितरण

चित्तौड़गढ़, 20 जुलाई। डाक विभाग द्वारा पवित्र गंगाजल का महत्व जानते हुए गंगोत्री से संग्रहित गंगाजल सम्पूर्ण देश के गाँव- गाँव एवं ढाणी- ढाणी तक उपलब्ध करानें हेतु डाकघर के माध्यम से देश के प्रमुख डाकघरों में बिक्री प्रारम्भ की है | अधीक्षक डाकघर, चित्तौड़गढ़ मण्डल ने बताया कि  इस योजना के तहत चित्तौड़गढ़ प्रधान डाकघर, प्रतापगढ़ उपडाकघर, निम्बाहेड़ा उपडाकघर, कपासन, भाभानगर एवं मंडफिया उपडाकघर में गंगाजल आम जनता के लिये बिक्री हेतु उपलब्ध है।गंगोत्री से एकत्रित गंगाजल 250 एमएल में उपलब्ध है जिसकी दर 30/- है।
Read More
नवनियुक्त जिला कलक्टर पीयूष सामरिया रविवार को संभालेंगे पदभार 

नवनियुक्त जिला कलक्टर पीयूष सामरिया रविवार को संभालेंगे पदभार 

चित्तौड़गढ़, 15 जुलाई । नवनियुक्त जिला कलक्टर श्री पीयूष सामरिया रविवार को प्रातः 9:15 बजे जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, चित्तौड़गढ़ का पदभार ग्रहण करेंगे। उल्लेखनीय है कि नवनियुक्त जिला कलक्टर नागौर से स्थानांतरित होकर आए हैं । निवर्तमान जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल का उदयपुर जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट पद पर स्थानांतरण हुआ है।
Read More
घूसखोर एक्सईएन के मिली करोड़ों की संपत्ति, 3 दिन के रिमांड पर

घूसखोर एक्सईएन के मिली करोड़ों की संपत्ति, 3 दिन के रिमांड पर

दस प्लॉट, दो आवास तथा अन्य भूमि के मिले दस्तावेज, घर—लॉकर से मिले 68.71 लाख नकद, 14 लाख 81 हजार के जेवरात उदयपुर। चार लाख रुपए की रिश्वत लेते भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के हाथों रंगे हाथों गिरफ्तार सार्वजनिक निर्माण विभाग(पीडब्ल्यूडी)के एक्सईएन राजेंद्र प्रसाद लखारा को 3 दिन के रिमांड पर सौंपा गया है। एसीबी उदयपुर की टीम ने इससे पहले उसे यहां एसीबी मामलों की विशेष अदालत में पेश किया था। उधर, एसीबी की जांच में एक्सईएन के घर और लॉकर से 68.71 लाख रुपए की नकदी के अलावा 24 लाख 81 हजार रुपए के गहनों के अलावा अन्य…
Read More
पाण्डोली में महा बलिदानी माँ पन्नाधाय पैनोरमा का निर्माण शुरू राज्यमंत्री ने किया भूमि पूजन

पाण्डोली में महा बलिदानी माँ पन्नाधाय पैनोरमा का निर्माण शुरू राज्यमंत्री ने किया भूमि पूजन

चित्तौड़गढ़, 10 जुलाई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा 2023-24 की क्रियान्वित में चार करोड़ की लागत से पाण्डोली में बनने वाले महाबलिदानी पन्नाधाय पेनोरमा का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। उल्लेखनीय है कि विगत 4 मई को मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत ने इस पेनोरमा का वर्चुअल शिलान्यास किया था, जिसके उपरांत सोमवार को राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष (राज्य मंत्री) सुरेंद्र सिंह जाड़ावत एवं महाबलिदानी पन्नाधाय के परिवारजन द्वारा गुर्जर समाज की महामूर्ति बलिदानी मां पन्नाधाय के पेनोरमा का भूमि पूजन संपन्न कर पूजित शीला की नीव रखी। इस अवसर पर जाड़ावत ने कहा कि गुर्जर समाज की ओर…
Read More
सुरक्षित चित्तौडगढ थीम पर प.स. चित्तौडगढ की 40 ग्राम पंचायतों में 2000 सड़क सुरक्षा अग्रदूतों ने सड़क सुरक्षा का लिया संकल्प

सुरक्षित चित्तौडगढ थीम पर प.स. चित्तौडगढ की 40 ग्राम पंचायतों में 2000 सड़क सुरक्षा अग्रदूतों ने सड़क सुरक्षा का लिया संकल्प

चित्तौडगढ। जिला प्रशासन, पुलिस, पंचायत राज विभाग, परिवहन व सड़क सुरक्षा विभाग, राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी तथा श्री सांवलिया मंदिर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में हेलमेट प्रोत्साहन, शिक्षा, जागरूकता एवं अनिवार्यता अभियान के तहत शनिवार को इन्दिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम मे प.स.चित्तौडगढ के अधीनस्थ 40 ग्राम पंचायतों के चयनित 50-50 व्यक्तियों के 2 बैच बनाकर 2000 सड़क सुरक्षा अग्रदूतों को प्रशिक्षण देकर शपथ दिलाते हुए एक चौथाई क़ीमत पर श्री सॉंवलिया सेठ चित्र मय सड़क सुरक्षा संदेश लगे ब्रांडेड हेलमेट वितरित किये। प्रथम बैच की 20 ग्राम पंचायतों के सड़क सुरक्षा अग्रदूतों को राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष…
Read More
युवा जागृत-देश जागृत, युवा सुरक्षित-देश सुरक्षित की थीम पर पंचायत समिति गंगरार की 22 ग्राम पंचायतों के 1100 सड़क सुरक्षा अग्रदूतों ने ली शपथ

युवा जागृत-देश जागृत, युवा सुरक्षित-देश सुरक्षित की थीम पर पंचायत समिति गंगरार की 22 ग्राम पंचायतों के 1100 सड़क सुरक्षा अग्रदूतों ने ली शपथ

चित्तौड़गढ़ 6 जुलाई। जिला प्रशासन, पुलिस, पंचायत राज विभाग, परिवहन व सड़क सुरक्षा विभाग , राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी तथा श्री सांवलिया मंदिर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में  हेलमेट प्रोत्साहन, शिक्षा, जागरूकता एवं अनिवार्यता अभियान के तहत गुरुवार को पंचायत समिति गंगरार सभागार में अधीनस्थ 22 ग्राम पंचायतों के चयनित 50-50 व्यक्तियों के 2 बेच बनाकर 1100 सड़क सुरक्षा अग्रदूतों को प्रशिक्षण देकर 1 चौथाई क़ीमत पर श्री सॉंवलिया सेठ का चित्र मय सड़क सुरक्षा संदेश लगे ब्रांडेड हेलमेट वितरित किये गये। प्रथम बैच में 11 ग्राम पंचायतों के सड़क सुरक्षा अग्रदूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी के…
Read More
error: Content is protected !!