बीसीआई उत्सव ने ‘भारत मंडपम’ एवं राजस्थान मंदपम की तर्ज पर ‘उदयपुर मंडपम’ के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर रखी मांग :- संजीव पटवा
उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का बड़ा कॉन्क्लेव हब बनाने की दिशा में एक अहम पहल सामने आई है। बीसीआई उत्सव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर भारत मंडपम की तर्ज पर उदयपुर में उदयपुर मंडपम स्थापित करने की मांग की है। बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि उदयपुर आज देश-विदेश के पर्यटकों, डेस्टिनेशन वेडिंग्स और कॉर्पोरेट इवेंट्स का बड़ा केंद्र बन चुका है, लेकिन यहां अब तक ऐसा कोई विश्वस्तरीय और एकीकृत कन्वेंशन सेंटर नहीं है, जहां बड़े स्तर के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनियां एक साथ…
