Breaking News

हेमा मालिनी ने किए श्री जी के दर्शन

हेमा मालिनी ने किए श्री जी के दर्शन

-चन्द्रशेखर मेहता नाथद्वारा / मथुरा-वृंदावन से भाजपा सांसद एवं फिल्म जगत की बहुत प्रसिद्ध और वरिष्ठ कलाकार अभिनेत्री हेमा मालिनी ने आज श्रीनाथ जी के दर्शन किए l इस अवसर पर मन्दिर मंडल के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय एवं सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य ने मंदिर परम्परा अनुसार उनका स्वागत सम्मान किया l उपरणा ओढ़ा कर प्रतीक चिन्ह दिया गया l प्रसाद भेट की गई l इस समय मन्दिर परिसर में भारी भीड जमा हो गई l हेमा मालिनी ने श्री जी की पूरी तन्मयता से पूजा अर्चना की l चन्द्रशेखर मेहता ने बताया कि यहां श्रीनाथ जी के दर्शन करने देश…
Read More
शेषावतार ठाकुर जी कल्ला जी महाराज का पावन प्राकट्योत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया

शेषावतार ठाकुर जी कल्ला जी महाराज का पावन प्राकट्योत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया

उदयपुर। मेवाड़ी सार्वभौमिकता रक्षार्थ अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शेषावतार ठाकुर जी कल्ला जी महाराज का पावन प्राकट्योत्सव हाथीपोल अंदर स्थित कल्याण धाम में राजशाही तथा धार्मिक वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बधाई गान के साथ मंगला दर्शन उपरांत ठाकुर जी के रजत विग्रह को धाम के महंत अशोक परिहार ने पवित्र नदियों के जल एवं एकादश सुगंधित द्रव्यों से स्नान यात्रा करवाई व शिव कल्याण पंचामृत अभिषेक संपन्न हुआ। दोपहर सवा दो बजे जन्मोत्सव की महाआरती कुलदीप लतिका कुमावत ने की तथा नुतन ध्वजा का आरोहण शान्ता देवी मीणा,प्रमुख सेविका सगसजी बावजी के हाथों सम्पन्न हुआ। सांयकाल…
Read More
भव्य चतुर्वेणी संगम में उमड़ा आस्था का जनसागर

भव्य चतुर्वेणी संगम में उमड़ा आस्था का जनसागर

चार देवताओं की एक साथ आराधना का अद्भुत दृश्य उदयपुर, 1 अगस्त। बोहरा गणेशजी चौराहे पर आज ऐतिहासिक अवसर पर चतुर्वेणी संगम का दिव्य दृश्य पहली बार उपस्थित हुआ, जब चार प्रमुख आराध्य देवों की प्रतिमाएं एक ही स्थल पर एकत्रित होकर भक्तों के दर्शनार्थ प्रस्तुत की गईं। इस अवसर पर विशेष रूप से सांवरिया सेठ मंदिर से भगवान सांवरिया सेठ की पूजित छवि रथ पर विराजित होकर बोहरा गणेश चौराहे पर पहुंची। वहीं, चतुर्भुज हनुमान जी से श्री हनुमान जी की मूर्ति, बोहरा गणेश जी की द्विआयामी प्रतिमा तथा कल्लाजी महाराज की छवि भी अलग-अलग रथों पर सुसज्जित होकर…
Read More
दायित्व ग्रहण” एवं सम्मान समारोह  

दायित्व ग्रहण” एवं सम्मान समारोह  

उदयपुर,  01 अगस्त 2025 |उपभोक्ता सुरक्षा संगठन का "दायित्व ग्रहण" एवं सम्मान समारोह फील्ड क्लब में आयोजित हुआ | मुख्य अतिथि  नक्षत्र तलेसरा, संरक्षक, उपभोक्ता सुरक्षा संगठन ने कहा की उपभोक्ता अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहता है, तो वह कभी ठगा नहीं जा सकता। आज ई-वेस्ट, मिलावटी खाद्य पदार्थ और पर्यावरण संकट जैसी गंभीर चुनौतियाँ उपभोक्ता के समक्ष हैं, जिनसे निपटने के लिए जागरूकता और संगठनबद्ध प्रयास अनिवार्य हैं।” विशिष्ट अतिथि डॉ. संजीव टांक (उप अधीक्षक, RNT मेडिकल कॉलेज) ने “सेतु” मोबाइल एप, एकल खिड़की प्रणाली और बारकोड स्कैनिंग सुविधा के माध्यम से महाराणा भूपाल चिकित्सालय, उदयपुर…
Read More
. ताकि बाधित न हो पाए शिक्षा का प्रकाश

. ताकि बाधित न हो पाए शिक्षा का प्रकाश

अभिभावक प्रकाश की विशेष पहल जांच में स्कूल भवन असुरक्षित पाए जाने पर प्रकाश ने दे दिया अपना घर उदयपुर, 1 अगस्त। जनजाति अंचल में शिक्षा के प्रति जागरूकता की कमी के मिथक को तोड़ते हुए एक अभिभावक ने शिक्षा के प्रति समर्पण का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। जर्जरहाल भवनों की जांच के दौरान स्कूल भवन असुरक्षित पाने पर बच्चों की पढ़ाई को बाधित होने से रोकने के लिए आदिवासी अभिभावक ने स्कूल का नया भवन बनने तक अपना घर विद्यालय संचालन के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराया। झालावाड़ दुःखान्तिका के बाद अत्यधिक बारिश के कारण जर्जर हुए भवनों की जांच…
Read More
जज़्बा वीरा ने 7 फीट ऊंचे पौधों का किया  वृक्षारोपण

जज़्बा वीरा ने 7 फीट ऊंचे पौधों का किया  वृक्षारोपण

उदयपुर, 1 अगस्त। महावीर इंटरनेशनल जज़्बा वीरा केन्द्र  के तत्वावधान में शुक्रवार को चिरवा स्थित चरक उपवन में विभिन्न प्रकार  के सात फीट ऊँचे बारह पौधों का रोपण किया गया। केन्द्र अध्यक्ष डॉ. हंसा हिंगड़ ने बताया कि केन्द्र के सेवा प्रकल्प हरियाली के तहत शुक्रवार को चरक उपवन में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मदन मोहन मालवीय आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अशोक शर्मा थे, जबकि अध्यक्षता चरक उपवन के इंचार्ज डॉ. राजेश मिश्रा ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि सुभाष झा, नरेन्द्र हिंगड़, डॉ. राकेश शर्मा एवं डॉ. राकेश नागरवाल थे। केन्द्र द्वारा सात फीट ऊँचे आंवले, अमरूद,…
Read More
भारतीय विद्या मन्दिर संस्थान में “नीति से परिवर्तन तक  राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के पांच वर्ष” विषयक व्याख्यानमाला आयोजित हुई

भारतीय विद्या मन्दिर संस्थान में “नीति से परिवर्तन तक  राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के पांच वर्ष” विषयक व्याख्यानमाला आयोजित हुई

उदयपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान के तत्त्वावधान में शिक्षा नीति लागू होने के 5 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित *"नीति से परिवर्तन तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के पांच वर्ष"*  विषय पर भारतीय विद्या मंदिर संस्थान में  आयोजित व्याख्यान माला में गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. केशव सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पाठ्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति - 2020 को समायोजित करते हुए बालकों के कौशल विकास को प्राथमिकता दी गई है। एमई एमई अध्यापन प्रक्रिया से अध्ययन को सुगम एव सुविधाजनक बनाने की ओर कदम उठाया गया है।…
Read More
ज्ञान संपदा में भारत सर्वाधिक समृद्ध, जरूरत हैं स्वयं को समर्थ और सक्षम बनाने की – राज्यपाल श्री बागड़े

ज्ञान संपदा में भारत सर्वाधिक समृद्ध, जरूरत हैं स्वयं को समर्थ और सक्षम बनाने की – राज्यपाल श्री बागड़े

मोहनलाल सुखाड़िया स्मृति व्याख्यान- 2025 कुम्भा कला भवन का लोकार्पण उदयपुर, 31 जुलाई। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे़ ने कहा कि दुनिया का ऐसा कोई विषय नहीं है, जिसका प्रथम लिखित प्रमाण भारतीय ग्रंथों में उपलब्ध नहीं हो। भारतीय ज्ञान संपदा सर्वाधिक समृद्ध और विपुल है। जरूरत है स्वयं को समर्थ और सक्षम बनाते हुए इस संपदा का सदुपयोग करने की। श्री बागड़े गुरूवार को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के बप्पा रावल सभागार में विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित मोहनलाल सुखाड़िया स्मृति व्याख्यान-2025 को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय वेदों में प्रत्येक विषय अंकित है। हजारों…
Read More
सावन की रिमझिम में भीगा मैत्री मिलन

सावन की रिमझिम में भीगा मैत्री मिलन

-महिला समाज सोसाइटी का उत्सव: गीत, मेहंदी, प्रश्नोत्तरी और सावन क्वीन का चयन उदयपुर, 31 जुलाई। महिला समाज सोसाइटी द्वारा सावन का उल्लास ‘मैत्री भाव जगत में मेरा’थीम के साथ पूरे उत्साह और सौहार्द से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चंद्रकांता मेहता, शारदा तलेसरा और मीनू कुम्भट ने भावपूर्ण प्रस्तुति से किया। माया कुम्भट ने सभी अतिथियों का स्वागत पारंपरिक गीत "सावणो सुरगो सरसावणो, भादवो भरेड़ो, मन भावनो..." के साथ किया, जिसने शुरू होते ही समां बांध दिया। सावन के इस हर्षोल्लास भरे आयोजन में सभी बहनों ने एक-दूसरे को मेहंदी रचाकर अपनत्व के रंग बिखेरे। "सावन आया झूम के..."…
Read More
 विद्यालय का निरीक्षण करने नाव में बैठ कर निरीक्षण दल जाने को हुआ मजबूर

 विद्यालय का निरीक्षण करने नाव में बैठ कर निरीक्षण दल जाने को हुआ मजबूर

डर के साए में दल नाव में बैठने को हुआ मजबूर              खेरवाड़ा, जिला कलेक्टर के निर्देश पर खेरवाड़ा पंचायत समिति के विभिन्न गांवों में स्कुलो ओर राजकीय भवनों का निरीक्षण किया जा रहा है जिसके तहत निरीक्षण दल को अजब गजब अनुभव देखने को मिला। लराठी सरपंच लालुराम मीणा ने बताया कि ग्राम पंचायत में निरीक्षण करने पहुंचा दल जब रा.प्रा.वि डोपचा में जाने के लिऐ निकला तो वहां जाने के लिए एक मात्र सहारा नाव था जिसमें दल बैठने से पुर्व काफी भयभीत था फिर भी सरपंच के आग्रह से नाव में बैठकर…
Read More
error: Content is protected !!