आज मेहंदी की महक से महकेगा गणगौर घाट, चुनरी मनोरथ का होगा आगाज
उदयपुर ट्रेकिंग ग्रुप की सदस्यओं ने आयोजन की तैयारियों को दिया अंतिम रूप - गणगौर घाट पर चुनरी मनोरथ 2025 का आयोजन 30 अगस्त को - ठाकुरजी व माता लक्ष्मी जी को पीले चावल चढ़ा दिया चुनरी मनोरथ का आमंत्रण उदयपुर 27 अगस्त। उदयपुर ट्रेकिंग ग्रुप एवं गायत्री परिवार की ओर से आयोजित चूनरी मनोरथ 2025 के अंतर्गत गुरुवार 28 अगस्त को दोपहर 2 से 4 बजे तक गणगौर घाट पर मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर गु्रप की सदस्याओं ने अपने-अपने कार्यों को अंतिम रूप दिया। साथ ही सभी महिला सदस्याओं ने ठाकुर जी व माता…
