Breaking News

हिरण मगरी ग्रुप ऑफ होटल का शुभारंभ,पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

हिरण मगरी ग्रुप ऑफ होटल का शुभारंभ,पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

उदयपुर के हिरण मगरी क्षेत्र में पर्यटन और आतिथ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से हिरण मगरी ग्रुप ऑफ होटल का शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में शहर विधायक ताराचंद जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शुभारंभ अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का आगाज किया गया। ग्रुप के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में शामिल अतिथियों का माल्यार्पण और उपरना ओढ़ाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर शहर विधायक ताराचंद जैन, विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल, समाजसेवी कमल जैन और हिरण मगरी थाना अधिकारी भरत योगी सहित गणमान्य अतिथियों ने एचएमएच ग्रुप का…
Read More
दो खिलाड़ियों का चैलेण्जर ट्रॉफी के लिए चयन

दो खिलाड़ियों का चैलेण्जर ट्रॉफी के लिए चयन

उदयपुर, 6 सितम्बर। महाराणा प्रताप खेलगांव की उभरती हुई महिला क्रिकेट खिलाड़ी दिव्या झाला और दीप्तांशुका सिंह का चयन राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर 19 चेलेंजर ट्रॉफी के लिए हुआ है। कोच शाहरुख खान ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन पिछले माह जयपुर में हुए चयन ट्रायल्स से हुआ है दोनों ही खिलाड़ियों ने ट्रायल्स में अच्छा प्रदर्शन किया। जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल ने बताया कि महिला खिलाड़ियों के चयन से खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ेगा और भी खिलाड़ी आगे आएंगे। खेलगांव के सभी प्रशिक्षक और स्टाफ ने खिलाड़ियों को बधाई दी । प्रतियोगिता 4 से 9 सितम्बर…
Read More
जिला कलेक्टर व एसपी ने किया सिटी राउंड

जिला कलेक्टर व एसपी ने किया सिटी राउंड

तेज़ बारिश के बाद आयड़ नदी किनारे क्षेत्रों का लिया जायजा उदयपुर, 6 सितंबर। तेज बारिश के बाद शनिवार को हुई शहर की आयड़ नदी से सटे कई निचले क्षेत्रों में जलभराव की सूचना पर जिला कलक्टर नमित मेहता और पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल मौके पर पहुंचे और विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया। कलेक्टर - एसपी सबसे पहले साईफन चौराहा पहुंचे फिर नवरत्न कॉम्प्लेक्स सहित आयड़ नदी से सटे क्षेत्रों का मुआयना किया जहां बारिश के कारण जलभराव और यातायात बाधित होने जैसी स्थिति देखने को मिली। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों से हालातों…
Read More
प्रभारी सचिव टी रविकान्त ने ली समीक्षा बैठक

प्रभारी सचिव टी रविकान्त ने ली समीक्षा बैठक

वर्षाजनित हालातों की समीक्षा, योजनाओं व कार्यक्रमों की जानी प्रगति उदयपुर, 6 सितम्बर। खान एवं पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं जिले के प्रभारी सचिव टी रविकान्त ने शनिवार को कलक्ट्रेट मिनी सभागार में समीक्षा की बैठक ली। इसमें वर्षाजनित हादसों एवं हालातों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही फसल बीमा, चिकित्सा सुविधाएं, पंच गौरव कार्यक्रम, शहर चलो अभियान, गांव चलो अभियान तथा सहकारिता सदस्यता अभियान की तैयारियों की  भी समीक्षा की। प्रारंभ में जिला कलक्टर नमित मेहता ने अवगत कराया कि उदयपुर में खेरवाड़ा, झाड़ोल और फलासिया क्षेत्र में तुलनात्मक रूप से अधिक बारिश हुई…
Read More
जीवन निर्माण से राष्ट्र निर्माण तक का मूल आधार शिक्षक- सांसद चुन्नीलाल गरासिया

जीवन निर्माण से राष्ट्र निर्माण तक का मूल आधार शिक्षक- सांसद चुन्नीलाल गरासिया

रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर ने 28 शिक्षकों को प्रदान किया नेशन बिल्डर अवॉर्ड उदयपुर 6 सितंबर। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर द्वारा आयोजित नेशन बिल्डर अवॉर्ड समारोह में 28 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। यह भव्य आयोजन शिक्षकों के जीवन निर्माण और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को समर्पित था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद चुनीलाल गरासिया ने कहा कि शिक्षक व्यक्ति निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने कहा, ष्शिक्षा केवल किताबें पढ़ाना नहीं है, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाना है। बाहरी भौतिक सुखों और आंतरिक आनंद के बीच का अंतर समझाकर वास्तविक सुख का…
Read More
डेन्टल ओनकोलोजी एण्ड रिसर्च पर दो दिवसीय द्वितीय अन्तर्राष्ट्रीय काॅन्फ्रेन्स प्रारम्भ

डेन्टल ओनकोलोजी एण्ड रिसर्च पर दो दिवसीय द्वितीय अन्तर्राष्ट्रीय काॅन्फ्रेन्स प्रारम्भ

देश में सर्वाधिक कैन्सर रोगी ओरल कैन्सर के उदयपुर, 6 सितम्बर। एशियन हेड एंड नेक कैंसर फाउंडेशन व पेसिफिक डेंटल कॉलेज, देबारी, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में पेसिफिक डेंटल कॉलेज, देबारी में आज से दो दिवसीय डेंटल ऑन्कोलॉजी एंड रिसर्च 2025 पर द्वितीय अन्तर्राष्ट्रीय कान्ॅफ्रेन्स शुरू हुई। काॅन्फ्रेन्स का उद्घाटन आरएनटी के पूर्व प्राचार्य डाॅ. ए.क.ेगुप्ता,डेन्टल कोन्सिल आॅफ इंडिया के संयुक्त सचिव डाॅ. अभिषेक सिंह व डाॅ. जे.एस.बालिया ने किया। डाॅ. गुप्ता ने इस सम्मेलन को दंत चिकित्सा क्षेत्र में क्रान्ति बताया। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में दंत चिकित्सकों की भूमिका उस समय बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है जब उनके पास अनजान…
Read More
नेशन बिल्डर अवार्ड-एक विद्यालय समस्त शिक्षक सम्मान के तहत 70 शिक्षक हुए सम्मानित

नेशन बिल्डर अवार्ड-एक विद्यालय समस्त शिक्षक सम्मान के तहत 70 शिक्षक हुए सम्मानित

उदयपुर। रोटरी क्लब उदय ने आज शहर के महराणा मेवाड़ विद्या मंदिर में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 70 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शालिनी भटनागर ने गुरु वंदना द्वारा की।इसके बाद डॉ. रितु वैष्णव ने फोर वे टेस्ट का वचन किया। अध्यक्ष राघव भटनागर ने स्वागत भाषण दिया और कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। एक विद्यालय समस्त शिक्षक सम्मान की पहल रोटरी उदय ने की। राघव भटनागर ने भाषण में शिक्षकों के योगदान की सराहना की। प्रधानाचार्य योगेंद्र कटारे ने भी अपने भाषण में शिक्षकों की…
Read More
भारतीय संस्कृति की सबसे खूबसूरत पहचान है साड़ी

भारतीय संस्कृति की सबसे खूबसूरत पहचान है साड़ी

शी सर्कल इंडिया का उदयपुर साड़ी फेस्टिवल 19 सितम्बर को उदयपुर। शी सर्कल इंडिया के तत्वावधान में लगातार पांचवीं बार आगामी 19 सितम्बर को  सेंट्रल पब्लिक स्कूल में उदयपुर साड़ी फेस्टिवल का आयोजन होगा। संस्थापिका तारीका भानुप्रताप ने बताया कि इस फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं को साड़ी अपनाने के लिए प्रेरित करना है, भारतीय नारी साड़ी में सबसे अधिक आकर्षक और गरिमामयी दिखती है। आज के फैशन भरे युग में जहां महिलाएं साड़ी पहनना भूल चुके हैं इसी उद्देश्य के साथ लगातार पांचवीं बार उदयपुर साड़ी फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है इस विशेष अवसर पर…
Read More
रोटरी क्लब वसुधा द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित,41 शिक्षक हुए सम्मानित

रोटरी क्लब वसुधा द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित,41 शिक्षक हुए सम्मानित

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर वसुधा द्वारा आज होटल मींरा में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि आर एन टी मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक प्रो. डॉ. आर. एल. सुमन थे। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। क्लब अध्यक्ष रजनी शर्मा ने सभी अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर, पगड़ी पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर डॉ.आर एल.सुमन ने कहा कि शिक्षक ही सर्वोपरि है और वह राष्ट्र के निर्माता है। विशिष्ट अतिथि एवं क्लब संरक्षक मधु सरीन ने कहा कि इस सम्मान से शिक्षकांे पर  जिम्मेदारियां और भी बढ़ जाती…
Read More
दो दिवसीय श्री गुप्तेश्वर महादेव मेला आज से

दो दिवसीय श्री गुप्तेश्वर महादेव मेला आज से

उदयपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भाद्रपद पूर्णिमा पर प. पू. ब्रह्मलीन महंत श्री बृज बिहारी वन जी महाराज की पावन तपोस्थली उदयपुर का अमरनाथ श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर दो दिवसीय मेला रविवार व सोमवार को आयोजित होगा। मंदिर अधिष्ठाता महंत श्री तन्मय वन महाराज ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी रात्रि जागरण भजन सत्संग अनन्त चतुर्दशी रात्रि को होगा। रविवार को ब्रह्म मुहूर्त में भगवान का रुद्राभिषेक शुरू होगा और सुबह 7.15 बजे आरती के साथ मेले की शुरुआत होगी। इसी के साथ प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गांव बिलिया, गुखर मगरी और…
Read More
error: Content is protected !!