होण्डा की दो नयी अपग्रेड मोटरसाईकिल सीबी 125 हार्नेट व शाइन डीएक्स 100 भव्य समारोह में लान्च
उदयपुर। होंडा मोटरसाइकिल एण्ड स्कूटर इंडिया ने अपने दो नए अपग्रेड मॉडल होंडा सीबी 125 हॉर्नेट और शाइन 100 डीएक्स आज उदयपुर में हिरणमगरी से.3 स्थित द फर्न रेसिडेंसी होटल में होंडा कम्पनी के जोनल इंचार्ज अनिल नागरिया,जोनल मैनेजर सचिन मल्होत्रा,लेकसिटी होंडा के वरुण मुर्डिया,दक्ष होंडा के विकास श्रीमाली एवं रतनदीप होंडा के धर्मेंद्र राव ने लॉन्च किये। इस कार्यक्रम का आयोजन उदयपुर के प्रमुख होंडा डीलर लेकसिटी होंडा, रतनदीप होंडा और दक्ष होंडा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर वरूण मुर्डिया ने बताया कि चार रंगो में सीबी 125 हॉर्नेट एक स्टाइलिश और परफॉर्मेंस से भरपूर…
