सक्षम साथिन कार्यशाला’ आयोजित
उदयपुर। निदेशालय महिला अधिकारिता , राजस्थान सरकार एवं एजुकेट गर्ल्स की साझा पहल के तहत आज महिला अधिकारिता परिसर, उदयपुर में ‘सक्षम साथिन कार्यशाला’ का आयोजन किया गया, जिसमें जिले से लगभग 45 से अधिक साथिनों एवं सुपरवाइजर्स ने भाग लिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य साथिन बहनों को सरकारी योजनाओं, उच्च शिक्षा के अवसरों तथा आधुनिक तकनीकी विषयों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (।प्) और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ एजुकेट गर्ल्स टीम द्वारा साथिनों के स्वागत से हुआ। इस अवसर पर एजुकेट गर्ल्स की टीम द्वारा साथिन कार्यकर्ताओं का विस्तृत विषयों पर प्रशिक्षण…
