पन्चान्हिका महोत्सव जारी,दूसरे दिन हुए 18 अभिषेक
उदयपुर। सूरजपोल दादाबाड़ी स्थित वासूपूज्य मंदिर में पंचान्हिका महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को साध्वी वीरलप्रभाश्रीजी म.सा.,साध्वीश्री विपुल प्रभाश्रीजी म.सा एवं साध्वी कृतार्थ प्रभाश्री के सानिध्य में भगवान के 18 अभिषेक किए गए। अध्यक्ष राज लोढ़ा एवं सचिव दलपत दोशी ने बताया कि शहर की धन्य धरा पर श्रेणी तप के निमित पंचान्हिका महोत्सव के तहत दूसरे दिन भगवान की संगीतमयी पूजा के साथ 18 अभिषेक किये गये। 18 अभिषेक के क्रम में हर अभिषेक में अलग-अलग श्रावकों ने भाग लिया। अभिषेक के दौरान विधिकारक पंकज भाई चोपड़ा खाचरोद ने मंत्र उच्चारण कर अभिषेक करवाया। इस दौरान उपस्थित श्रावकों ने…
