देश के मजदूरों के साथ विश्वासघात मंजूर नहीं – श्रीमाली
उदयपुर, 26 नवम्बर। अंग्रेजों ने भी देश के मजदूरों के संघर्ष और जीवन को ध्यान में रख उनके पक्ष के कानून बनाए, लेकिन मौजूदा सरकार ने श्रम कानून में बदलाव कर श्रम कोड बना देश के मजदूरों के साथ विश्वासघात किया है, जो हमें मंजूर नहीं। यह विचार श्रमिक एवं किसान संगठनों की तरफ से केन्द्र सरकार द्वारा श्रम कानूनों को बदल श्रम कोड लागू करने और मजदूर, किसान विरोधी नीतियां अपनाने के विरोध में जिला कलेक्ट्री पर आयोजित सभा के दौरान इंटक के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व राज्य मंत्री जगदीश राज श्रीमाली ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार…
