Breaking News

सीता खोज एवं लंका दहन का रामलीला में किया गया मंचन

सीता खोज एवं लंका दहन का रामलीला में किया गया मंचन

प्रतीक जैन खेरवाड़ा,श्री रामवाटिका में चल रही रामलीला के 8 वे दिन सीता खोज और लंका दहन का मंचन किया गया जिसे देख दर्शक उत्साहित हुए।  हनुमान समुद्र पार कर लंका जाते है और माता सीता की खोज कर लंका दहन करते हैं। इस रामलीला से यह संदेश दिया गया कि नारी के आत्मसम्मान पर बात आयेगी तो कैंडल नहीं बल्कि लंका दहन किया जाता है, यह भारत की पुरानी परंपरा है। रामलीला के संचालक पंडित अशोक उपाध्याय ने बताया कि रामलीला टीम द्वारा सहयोग के लिए समारोह में शामिल अतिथि प्रवीण कलाल पलसिया ,विमल कोठारी खेरवाड़ा , यशवंत जोशी…
Read More
गिरिजा व्यास को अश्रुपूरित विदाई, नारों से गूंजा उदयपुर

गिरिजा व्यास को अश्रुपूरित विदाई, नारों से गूंजा उदयपुर

उदयपुर, 2 मई : कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री डॉ. गिरिजा व्यास की अंतिम यात्रा गुरुवार को उनके दैत्यमगरी स्थित आवास से अश्रुपूरित वातावरण में निकली। अंतिम यात्रा के दौरान “गिरिजा व्यास अमर रहें” और “गिरिजा व्यास ज़िंदाबाद” के गगनभेदी नारों से समूचा माहौल गूंज उठा। मानो पूरा उदयपुर शहर उन्हें अंतिम विदाई देने उमड़ पड़ा हो। सायं 4 बजे प्रारंभ हुई अंतिम यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और आमजन भारी संख्या में शामिल हुए। इससे पूर्व उनके निवास पर देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष कचरूलाल चौधरी, शहर जिलाध्यक्ष फतहसिंह राठौड़, प्रदेश महासचिव पंकज कुमार शर्मा सहित कई…
Read More
शराब के नशे में पिता-पुत्र ने युवक पर किया जानलेवा हमला

शराब के नशे में पिता-पुत्र ने युवक पर किया जानलेवा हमला

उदयपुर, 2 मई : जिले के कोटड़ा थाना क्षेत्र में शराब के नशे में पिता-पुत्र ने एक युवक पर पत्थर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित विनोद पुत्र मसरू गमार निवासी बुडिया कोटड़ा ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि मनुरा पुत्र रूपाराम गमार और उसका बेटा विकू गमार ने पहले पत्थर से सिर पर वार किया। बाद में अरविंद कुमार पुत्र रणछा व रणछा पुत्र सकाराम गमार ने रास्ता रोककर वाहन पर पत्थर मारे और घर पहुंचने पर फिर हमला किया। सिर पर गंभीर चोट आई। कोटड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर…
Read More
ओलम्पिक खेल लैक्रोज में राजस्थान का फिर क्लीन स्विप

ओलम्पिक खेल लैक्रोज में राजस्थान का फिर क्लीन स्विप

राजस्थान टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पांच स्वर्ण जीत लहरायापरचम उदयपुर, 2 मई। लैक्रोज फेडरेशन ऑफ़ इंडिया एवं उत्तर प्रदेश लैक्रोज संघ की संयुक्त मेजबानी में आगरा में 29 अप्रेल से 1 मई  तक संपन्न हुई तीसरी राष्ट्रीय सीनियर महिला व पुरुष, जूनियर व सब जूनियर बालक व बालिका लैक्रोज प्रतियोगिता में राजस्थान ने सभी वर्गों में पदक जीत अपना दबदबा कायम किया। राजस्थान लैक्रोज संघ के अध्यक्ष अशोक परनामी के अनुसार प्रशिक्षक नीरज बत्रा द्वारा प्रशिक्षित राजस्थान की सभी टीमों ने बेहतर तालमेल पूर्ण आक्रमण, गोल पर सटीक निशानेबाजी, मजबूत रक्षण के बूते अंतरराष्ट्रीय खिलाडि़यों से सुसज्जित सीनियर महिला…
Read More
भारतीय जनता पार्टी उदयपुर के पदाधिकारीयो ने एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे की की अगवानी

भारतीय जनता पार्टी उदयपुर के पदाधिकारीयो ने एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे की की अगवानी

भाजपा नेताओं ने सुश्री गिरिजा व्यास की पार्थिव देह पर की पुष्पांजलि दी श्रद्धांजलि उदयपुर 2 मई। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सिरोही में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित होने उदयपुर पहुंची जहां एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर प्रदेश कार्य समिति सदस्य भंवर सिंह पवार पूर्व उप महापौर पारस सिंघवी पूर्व विधायक रणधीर सिंह भिंडर पूर्व जिला अध्यक्ष मांगीलाल जोशी आदि ने उनकी अगवानी की। तत्पश्चात पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दिवंगत डॉ गिरिजा…
Read More
आलोक में आदि शंकराचार्य और सूरदास जयंति मनाई

आलोक में आदि शंकराचार्य और सूरदास जयंति मनाई

उदयपुर 02 मई। आलोक संस्थान सेक्टर 11 में आदि शंकराचार्य और सूरदास जयंति मनाई गई। इस अवसर पर डाॅ. प्रदीप कुमावत ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आदि शंकराचार्य बाल्यकाल से ही बेहद मेधावी थे। कम उम्र में ही उन्हें वेद, पुराण, रामायण और महाभारत, उपनिषद जैसे कई ग्रंथ याद हो गए थे। मेधावी होने के साथ ही आदि शंकराचार्य माता-पिता के परम भक्त थे। माना जाता है कि मां की सेवा और सम्मान के लिए शंकराचार्य जी ने गांव के दूर से बहने वाली नदी का रुख तक बदल दिया था। उन्होंने कहा कि आदि शंकराचार्य ने धर्म की…
Read More
खान विभाग प्रतिमाह एक हजार करोड़ रु. के राजस्व संग्रहण के लक्ष्य के साथ आगे बढ़े-प्रमुख सचिव माइन्स श्री टी. रविकान्त – इस साल 12980 करोड़ के राजस्व संग्रहण का बड़ा लक्ष्य

खान विभाग प्रतिमाह एक हजार करोड़ रु. के राजस्व संग्रहण के लक्ष्य के साथ आगे बढ़े-प्रमुख सचिव माइन्स श्री टी. रविकान्त – इस साल 12980 करोड़ के राजस्व संग्रहण का बड़ा लक्ष्य

खान विभाग प्रतिमाह एक हजार करोड़ रु. के राजस्व संग्रहण के लक्ष्य के साथ आगे बढ़े-प्रमुख सचिव माइन्स श्री टी. रविकान्त - इस साल 12980 करोड़ के राजस्व संग्रहण का बड़ा लक्ष्य जयपुर, 2 मई। प्रमुख सचिव माइन्स, भूविज्ञान एवं पेट्रोलियम श्री टी. रविकान्त ने कहा है कि खान विभाग को प्रतिमाह कम से कम एक हजार करोड़ रु. के राजस्व संग्रहण के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने प्रदेश में माइनिंग सेक्टर में निवेश, रोजगार और राजस्व संग्रहण का मासिक एक्शन प्लान बनाने के भी निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार के स्तर पर एक्शन प्लान क्रियान्वयन की मासिक समीक्षा की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि राजस्व संग्रहण में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। प्रमुख सचिव माइन्स श्री टी. रविकान्त शुक्रवार को सचिवालय से हाईब्रीड मोड पर खान विभाग के मुख्यालय और फील्ड स्तर के अधिकारियों से रुबरु हो रहे थे। गत वित्तीय वर्ष में विभागीय अधिकारियों द्वारा 23.69 फीसदी की विकास दर के साथ राजस्व संग्रहण की सराहना करते हुए कहा कि इस साल 12980 करोड़ के राजस्व संग्रहण के और भी बड़े लक्ष्य को अर्जित करने के लिए अभी से योजनाबद्ध समन्वित प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि लक्ष्यों को पूरा करने के लिए वित्तीय वर्ष के आखिरी महिनों की ओर देखना गलत परंपरा हैं। श्री टी. रविकान्त ने जब्त खनिजों की तत्काल नीलामी के निर्देश दिए, इससे अवैध गतिविधि के खिलाफ सरकार की सख्ती का संदेश, जब्त खनिज के खुर्द बुर्द होने या कम होने की संभावना नहीं रहने और राजस्व प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कार्रवाई के दौरान लगाई जाने वाली शास्ती की वसूली के भी प्रयास धरातल पर दिखाई देने चाहिए। जब्त वाहनों को राजसात कराने की आवश्यक कार्रवाई की जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव कार्यालय सहित विभिन्न स्तरों से प्राप्त प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। निदेशक माइन्स श्री दीपक तंवर ने बताया कि अप्रेल माह में विभाग द्वारा गत वित्तीय वर्ष के 613 करोड़ 55 लाख के राजस्व संग्रहण की तुलना में अप्रेल, 25 में करीब 623 करोड रु. से अधिक की वसूली की है। विभाग द्वारा चालू राजस्व के साथ ही बकाया वसूली और राजस्व संग्रहण बढ़ाने के सभी संभावित क्षेत्रों में समन्वित व योजनाबद्ध प्रयास करते हुए राजस्व लक्ष्यों को पूरा किया जाएगा। संयुक्त सचिव श्रीमती आशु चौधरी ने कहा कि विधानसभा प्रश्नों, विशेष उल्लेख सहित विचाराधीन प्रकरणों के शीघ्र उत्तर भिजवाया जायें। बैठक में बताया गया कि जब्त खनिजों की नीलामी में एसएमई जयपुर श्री एनएस शक्तावत और एमई जयपुर श्री श्याम कापड़ी द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया गया है। इसी तरह से अप्रेल माह में राजस्व संग्रहण में जयपुर और कोटा एसएमई क्षेत्र में तुलनात्मक दृष्टि से बेहतर प्रयास हुए हैं। बैठक में मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, अतिरिक्त निदेशकों, अधीक्षण खनि अभियंताओं, खनि अभियंताओं, सहायक खनि अभियंताओं व ओएसडी श्री कृष्ण शर्मा, एसजी श्री सुनील वर्मा, जेएलआर श्री गजेन्द्र सिंह ने हिस्सा लिया।
Read More
बांसवाड़ा जिले के गोविन्द गुरू जनजातीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित- नई शिक्षा नीति विकसित भारत और विश्वगुरु भारत बनाने में महत्वपूर्ण – राज्यपाल

बांसवाड़ा जिले के गोविन्द गुरू जनजातीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित- नई शिक्षा नीति विकसित भारत और विश्वगुरु भारत बनाने में महत्वपूर्ण – राज्यपाल

बांसवाड़ा , 2 मई।  राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को गोविन्द गुरू जनजातीय विश्वविद्यालय-बांसवाड़ा में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में कहा कि भारतीय प्राचीन ज्ञान विश्व को आधुनिक दृष्टि प्रदान करने वाला है। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ी नई शिक्षा नीति के जरिए विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता विकास के साथ उनमें रचनात्मक गुण विकसित किए जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति भारत को विकसित राष्ट्र ही बनाने में महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि इसके जरिए फिर से देश विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में शिक्षक और शिक्षण संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका बताते…
Read More
मुख्यमंत्री घुमन्तु आवास योजना में मिलेंगे 1 लाख 20 हजार

मुख्यमंत्री घुमन्तु आवास योजना में मिलेंगे 1 लाख 20 हजार

उदयपुर, 2 मई। प्रदेष में हर वर्ग के उत्थान और कल्याण के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। राज्य सरकार की बजट घोषणा 2024-25 के तहत विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय की विषम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके तहत उन्हें आवास निर्माण के लिए 1 लाख 20 हजार रूपए की सहायता राषि उपलब्ध कराई जाएगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेषक गिरीष भटनागर ने बताया कि राज्य सरकार की बजट घोषणा 2024-25 के बिन्दु संख्या 83 में घोषणा की गई कि इस समुदाय के स्थायी आश्रय और आवास से वंचित…
Read More
स्थाई वारंटी गिरफ्तार

स्थाई वारंटी गिरफ्तार

प्रतीक जैन खेरवाड़ा, उपखंड नयागांव के पहाड़ा थाना में अपर जिला एवं सेशन न्यायालय खेरवाड़ा के मुकदमा नंबर 45/2023 में पिछले दो वर्ष से फरार स्थाई वारंटी गोविंद पिता लक्ष्मण जाती परमार उम्र 21 वर्ष निवासी बिछला फला सरेरा को थानाधिकारी उम्मेदी लाल के निर्देशन में कालूलाल चव्हाण सहायक उप निरीक्षक व टीम द्वारा तलाश कर दबिश देकर गिरफ्तार किया व न्यायालय खेरवाड़ा में पेश किया जहां से न्यायालय आदेश से न्यायिक हिरासत में डूंगरपुर जेल में जमा कराया गया।
Read More
error: Content is protected !!