उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था को करें मजबूत – जिला कलक्टर
कलक्टर ने ली एसडीएम-तहसीलदारों की बैठक उदयपुर, 7 अप्रैल। जिले के सभी उपखण्ड अधिकारियों, तहसीलदारों तथा नायब तहसीलदारों की बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। प्रारंभ में जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए संबंधित क्षेत्रों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने एसडीएम ने अपने क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थलों, प्रमुख बजट घोषणाओं की प्रगति, बड़े प्रगतिरत विकास कार्यों आदि का फीडबैक लिया। उन्होंने प्रति माह होने वाली राजस्व अधिकारियों की बैठक को लेकर अपेक्षित सूचनाएं निर्धारित फार्मेट में समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत दिशा निर्देश…
