कौमी एकता के साथ सेवाः60 परिवारों को मिला निःशुल्क राशन
उदयपुर 14 अप्रेल। एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर और सैयद टूर्स एंड ट्रावेल्स के संयुक्त तत्वावधान में आज कौमी एकता के प्रतिक हजरत किबला मस्तान शाह बाबा की याद में सभी समुदाय के 60 जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें खांजीपीर स्थित सैयद टूर्स एंड ट्रावेल्स के आफिस पर अंजुमन सदर मुख्तियार कुरेशी, हाजी सैयद अमजद अली, मुकेश माधवानी,लंगर खाना सदर शरीफ खां,शोयब सिन्धी, हसनुद्दीन पठान, पार्षद राशीद खान, सैयद जिशान अली, हाजी अख्तर हुसैन मलिक,आबीद खां मकरानी, इमरान मुल्तानी और ग्रुप सदर नूर मोहम्मद मकरानी के सानिध्य में वितरित किया गया। प्रारंभ में सभी…
