Breaking News

सूचना एवं जनसंपर्क राज्य मंत्री ने किया कक्षा कक्षों का लोकार्पण

सूचना एवं जनसंपर्क राज्य मंत्री ने किया कक्षा कक्षों का लोकार्पण

जयपुर, 22 मई। युवा मामले व खेल तथा सूचना एवं जनसंपर्क राज्य मंत्री श्री अशोक चांदना ने बूंदी जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बीड का डेरा (भजनेरी) में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में जिला प्रमुख चंद्रावती  कंवर व जिला परिषद सदस्य अंजना जैन भी मौजूद रही।इस दौरान खेल राज्यमंत्री राजकीय प्राथमिक विद्यालय बीड का डेरा में नवनिर्मित कक्षा कक्षों का लोकार्पण किया।इस अवसर पर खेल राज्य मंत्री ने बीड का डेरा गांव में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा भी की। साथ ही ग्रामीणों की मांग पर गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने…
Read More
पुरानी पेंशन योजना लागू करने पर मुख्यमंत्री का एनएमओपीएस ने किया स्वागत

पुरानी पेंशन योजना लागू करने पर मुख्यमंत्री का एनएमओपीएस ने किया स्वागत

जयपुर, 22 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान में पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू किए जाने पर नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) के पदाधिकारियों ने उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।श्री गहलोत का मुख्यमंत्री निवास पर रविवार को मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा सहित 25 राज्यों से आए पदाधिकारियों और कार्मिकों ने साफा पहनाकर और स्मृति चिंह भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर श्री गहलोत ने कहा कि वर्ष 2022-23 के बजट में पुरानी पेंशन योजना लागू करने का फैसला मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर लिया गया है। जीवन के अहम वर्ष सरकार को देने…
Read More
तम्बाकू नियंत्रण अभियान के तहत  विद्यार्थियों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न

तम्बाकू नियंत्रण अभियान के तहत  विद्यार्थियों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न

उदयपुर, 22 मई। राज्य सरकार की जन घोषणा एवं निरोगी राजस्थान अभियान के अंतर्गत तम्बाकू मुक्त राजस्थान अभियान के लिए निर्धारित सौ दिवसीय कैंपेन के तहत युवाओं को तम्बाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए राज्य स्तरीय भाषण प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें राज्य के 33 जिलों के ग्राम, ब्लॉक एवं जिला स्तर से जीतकर आए विद्यार्थियों ने भाग लिया। उदयपुर जिले से झल्लारा ब्लॉक के छात्र ईशान चौबीसा ने इस प्रतियोगिता के लिए जिले का प्रतिनिधित्व किया जिसे मिशन निदेशक डॉ जितेंद्र सोनी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित करते हुए उज्जवल भविष्य की…
Read More
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया

Udaipurviews उदयपुर, 22 मई। वन विभाग की ओर से रविवार को वन भवन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया।इस अवसर पर संभागीय मुख्य वन संरक्षक आर.के. सिंह ने बताया कि विश्व में पेड़-पौधों व जीव जन्तुओं की जितनी भी प्रजातियां पाई जाती है उनमें से यदि कोई भी एक प्रजाति लुप्त होती है तो इससे दूसरी प्रजातियों के लुप्त होने का खतरा बढ़ जाता है। इस कारण मानव प्रजाति के अस्तित्व पर भी प्रश्न चिन्ह लग जाता है। उन्होंने जैव विविधता के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) आर.के.…
Read More
रीट लेवल वन के शिक्षकों का काउंसलिंग कार्यक्रम जारी 24 मई से 26 मई तक चलेगी काउंसलिंग

रीट लेवल वन के शिक्षकों का काउंसलिंग कार्यक्रम जारी 24 मई से 26 मई तक चलेगी काउंसलिंग

Udaipurviews उदयपुर 22 मई।  जिला परिषद उदयपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा राजस्थान प्राथमिक और उच्च प्राथमिक तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती 2021-22 लेवल वन सामान्य एवं विशेष शिक्षकों नॉन टीएसपी एवं टीएसपी एरिया के अस्थाई प्रोविजनल चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति के संबंध में विद्यालय चयन हेतु निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जिले को आवंटित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग रखी गई है।जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारंभिक शिक्षा वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि  जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) गोवर्धन विलास उदयपुर में प्रातः 8 बजे से  काउंसलिंग  प्रारंभ हो जाएगी। अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन कार्य प्रातः 8 से 9 बजे तक किया जाएगा एवं काउंसलिंग…
Read More
आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत आज उदयपुर में

आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत आज उदयपुर में

गांधी ग्राउंड में करेंगे केन्द्रीय जनजाति आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ उदयपुर, 22 मई। राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष वैभव गहलोत आज उदयपुर दौरे पर रहेंगे। वे सोमवार की शाम 5 बजे शहर के गांधी ग्राउंड में खेल विभाग, राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर एवं क्षेत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित केंद्रीय जनजाति प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करेंगे।कलेक्टर ने देखी अंतिम तैयारियांजिला कलक्टर ताराचंद मीणा रविवार की शाम गांधी ग्राउण्ड पहुंचे। वहां उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया और आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए।…
Read More
मुख्यमंत्री का किसान हित में महत्वपूर्ण निर्णयकिसानों को तारबंदी के लिए  मिलेगा 125 करोड़ रूपये का अनुदान- 35 हजार किसान होंगे लाभान्वित 

मुख्यमंत्री का किसान हित में महत्वपूर्ण निर्णयकिसानों को तारबंदी के लिए मिलेगा 125 करोड़ रूपये का अनुदान- 35 हजार किसान होंगे लाभान्वित 

जयपुर, 21 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राजस्थान फसल सुरक्षा योजना के अंतर्गत आगामी 2 वर्षों में 1.25 करोड़ मीटर तारबंदी के लिए किसानों को 125 करोड़ रूपये के अनुदान को मंजूरी दी है। योजना के प्रावधान के अनुसार किसान को न्यूनतम 1.5 हैक्टेयर कृषि भूमि होने पर अधिकतम 400 रनिंग मीटर तक तारबंदी की लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम 40 हजार रूपये अनुदान दिया जाएगा। पेरीफेरी के किसानों व सामुदायिक आधार पर खेती करने वाले सभी श्रेणी के किसानों के लिए भी दो या दो से अधिक किसानों के समूहों को न्यूनतम 1.5 हैक्टेयर कृषि भूमि पर…
Read More
आखिरी छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचे राजकीय योजनाओं का लाभ- डॉ. शंकर यादव

आखिरी छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचे राजकीय योजनाओं का लाभ- डॉ. शंकर यादव

राजस्थान अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग की प्रथम बैठक सम्पन्नउदयपुर, 20 मई। राजस्थान सरकार के राजस्थान अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग की प्रथम बैठक शुक्रवार को नेहरू सहकार भवन, जयपुर में आयोग के अध्यक्ष डॉ. शंकर यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राजस्थान अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के गठन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया।बैठक में गत वर्षाे के कार्यक्रमों एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. शंकर यादव ने राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं आमजन तक ले जाने तथा आखिरी छोर पर बैठे व्यक्ति को विकास की योजनाओं…
Read More
श्री विश्वेश्वर महादेव का पाटोत्सव व ध्वजारोहण समारोह सम्पन्न

श्री विश्वेश्वर महादेव का पाटोत्सव व ध्वजारोहण समारोह सम्पन्न

उदयपुर, 21 मई। औदिच्य समाज विकास समिति के विश्वेश्वर महादेव का पाटोत्सव एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। केन्द्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष केशवलाल व्यास ने बताया कि कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर आयोजित भजन संध्या में शंकर लाल शर्मा, विष्णु शंकर औदिच्य, कन्हैयालाल शर्मा, जगदीश शर्मा, कमला शंकर शर्मा, जगदीश शर्मा बेडवास आदि ने अपनी भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी। शुक्रवार प्रातः समाज के प्रतिनिधि किशन लाल शर्मा, मैदान लाल व्यास, कमला शंकर शर्मा एकलिंगपुरा, हुकमी शंकर शर्मा व भूरीलाल शर्मा बेडवास ने श्री विश्वेश्वर महादेव का अभिषेक कर आचार्य के सानिध्य में हवन व पूजन किया। हवन-पूजन के…
Read More
कृषि विभाग की खण्ड स्तरीय कार्यशाला 27 को बोटवट में

कृषि विभाग की खण्ड स्तरीय कार्यशाला 27 को बोटवट में

उदयपुर, 20 मई/कृषि आयुक्तालय के निर्देशानुसार विभाग की खंड स्तरीय कार्यशाला शुक्रवार 27 मई को कृषि अनुसंधान केंद्र बोटवट बांसवाड़ा में सुबह 10.30 बजे आयोजित होगी। कृषि विस्तार खंड उदयपुर के संयुक्त निदेशक भूरालाल पाटीदार ने बताया कि उपनिदेशक कृषि एवं सहायक निदेशक सहित समस्त कृषि अधिकारी इस कार्यशाला में भाग लेंगे। कार्यशाला के तकनीकी सत्र में अधिकारी अपने क्षेत्र से संबंधित फसल व मौसम स्थिति, कीट व्याधि प्रकोप, आदान व्यवस्था आदि सामयिक जानकारी के साथ क्षेत्रीय समस्याओं पर अपना फीडबैक देते हुए कलस्टर वार पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करेंगे।
Read More
error: Content is protected !!