चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर
मुख्य सचिव का उदयपुर प्रवास मुख्य सचिव ने किया आरएनटी मेडिकल कॉलेज का दौरा आरएनटी मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी से संवाद उदयपुर, 21 मार्च। प्रदेश के मुख्य सचिव श्री वी श्रीनिवास अपने उदयपुर प्रवास के दूसरे दिन शनिवार सुबह रविन्द्रनाथ टैगौर आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (आरएनटी मेडिकल कॉलेज) पहुंचे। यहां उन्होंने सुपर स्पेश्यलिटी हॉस्पीटल और ट्रोमा एण्ड सर्जिकल इमरजेंसी युनिट का निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने मेडिकल कॉलेज फैकल्टी से संवाद भी किया। इसमें उन्होंने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने क लिए सुझाव आमंत्रित किए। साथ ही रिसर्च पर फोकस करने की सलाह दी। मेरा अस्पताल-मेरी जिम्मेदारी और सेतु की…
