एमपीयूएटी में मनाया विश्व जल दिवस
उदयपुरः 22 मार्च 2026। आज 22 मार्च 2026 को विश्व जल दिवस के अवसर पर, सीटीएई, एमपीयूएटी के मृदा एवं जल अभियांत्रिकी विभाग ने जल और लैंगिक समानता विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सीटीएई फार्म में स्थित सुंदर बाई की बावड़ी पर मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. प्रताप सिंह, कुलगुरु, एमपीयूएटी, उदयपुर एवं विशिष्ट अतिथि प्रो. बसंत माहेश्वरी, निदेशक, ऑस्ट्रेलिया इंडिया वाटर सेंटर, वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी, ऑस्ट्रेलिया रहे। कार्यक्रम में सुंदर बाई की बावड़ी की साफ सफाई महाविद्यालय के छात्रों एवं विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने मिलकर की, उसके उपरांत एनसीसी के छात्र-छात्राओं द्वारा विश्व जल दिवस पर पोस्टर द्वारा जल की महत्वता को प्रदर्शित किया।…
