नया उद्योग लगाने हेतु खादी बोर्ड द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित
भीलवाडा 09 दिसंबर। भारत सरकार के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम मंत्रालय द्वारा घोषित राष्ट्रीय नोडल अभिकरण खादी ग्रामोद्योग आयोग के द्वारा सम्पूर्ण भारतवर्ष में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना संचालित है। योजनान्तर्गत विनिर्माण उद्योग के लिए 50 लाख तक एवं सेवा उद्योग के लिए 20 लाख तक ऋण प्रदान किया जाता है। योजना प्रावधान अनुसार 15 से 35 प्रतिशत तक प्रोजेक्ट लागत का मार्जिन मनी अनुदान देय है. विनिर्माण उद्योग के लिए 10 लाख एवं सेवा उद्योग के लिए 5 लाख से अधिक प्रोजेक्ट लागत के लिए 8वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। वर्तमान में इस योजना में अब नये आवेदकों…
