माटी की गणेश प्रतिमाएं बना कर संस्कृति व प्रकृति रक्षा का लिया संकल्प
विद्या भवन पॉलिटेक्निक में आयोजित हुई माटी के गणपति कार्यशाला उदयपुर. गणपति व देवी पूजा के लिए देश भर में मिट्टी की प्रतिमा बनाकर पूजने और विसर्जित करने की परम्परा बढ़ती फैलती जा रही है। पुरातन काल में सनातन संस्कृति और प्रकृति दोनों की रक्षा के प्रयोजनार्थ ईमानदार कोशिशें होती रहीं। बाद में वह स्वरूप विकृत होकर शुरू में प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) की छोटी सफेद मूर्तियों में बदला और धीरे धीरे कब विराट कैमिकल युक्त रंगीन मूर्तियों में तब्दील हो गया, पता ही नहीं चला। आज फिर से इस बात की जरूरत आन पड़ी है कि घर मोहल्लों और…
