आयड़ तीर्थ पर माता पद्मावती का जप अनुष्ठान एवं एकासना व्रत का आयोजन
- 100 श्रावक-श्राविकाओं ने किया सामूहिक एकासना - आयड़ जैन तीर्थ में चातुर्मासिक प्रवचनों की श्रृृंखला जारी उदयपुर 18 अगस्त। श्री जैन श्वेताम्बर महासभा के तत्वावधान में तपागच्छ की उद्गम स्थली आयड़ तीर्थ पर बरखेड़ा तीर्थ द्वारिका शासन दीपिका महत्ता गुरू माता सुमंगलाश्री की शिष्या साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्री एवं वैराग्य पूर्णाश्री आदि साध्वियों के सानिध्य में शुक्रवार को विविध आयोजन हुए । महासभा के महामंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि आयड़ तीर्थ के आत्म वल्लभ सभागार में सुबह 7 बजे दोनों साध्वियों के सानिध्य में पद्मावती माता का जाप एवं सामूहिक एकासना का आयोजन किया गया। जिसमें 100…
