विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी ने दी पांच करोड़ से भी अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगात
क्षेत्र के विकास में नहीं रखेंगे कोई कमी - डॉ. जोशी राजसमंद 16 सितंबर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी ने शनिवार को पांच करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। डॉ. जोशी ने ग्राम पंचायत सलोदा और गांवगुड़ा पहुंकर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने गांवगुड़ा में 3 करोड़ 50 लख रुपए के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के भवन निर्माण कार्य एवं 50 लाख रुपए की लागत से खेल मैदान विकास कार्य का शिलान्यास किया। इसी प्रकार से सलोदा में 1 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस सड़क…
