टीबी मुक्त समाज के लिए जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित
कोटाक्षय रोग दिवस (टी.बी. दिवस) के अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय कोटा द्वारा टी. बी मुक्त समाज के लिए राजकीय बीटीसी संस्थान, कोटा में जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रचार सहायक प्रेम सिंह यादव ने बताया कि टीबी (तपेदिक) एक संक्रामक रोग है, जो माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस बैक्टीरिया के कारण फैलता है और मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करता है। यह रोग हवा के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच, सही उपचार और जागरूकता से ही टीबी से बचाव…
