Breaking News

टीबी मुक्त समाज के लिए जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

टीबी मुक्त समाज के लिए जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

कोटाक्षय रोग दिवस (टी.बी. दिवस) के अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय कोटा द्वारा टी. बी मुक्त समाज के लिए राजकीय बीटीसी संस्थान, कोटा में जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रचार सहायक प्रेम सिंह यादव ने बताया कि टीबी (तपेदिक) एक संक्रामक रोग है, जो माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस बैक्टीरिया के कारण फैलता है और मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करता है। यह रोग हवा के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच, सही उपचार और जागरूकता से ही टीबी से बचाव…
Read More
मेवाड़ में रामाश्रय’ नवीन रागात्मक शैली का भव्य आयोजन संपन्न

मेवाड़ में रामाश्रय’ नवीन रागात्मक शैली का भव्य आयोजन संपन्न

- नौ प्रतिभाशाली बालिकाओं का "जय भवानी" के उद्घोष के साथ तलवार भेंट कर किया सम्मान - मेवाड़ जनशक्ति दल उदयपुर एवं सुविवि का संयुक्त आयोजन उदयपुर, 24 मार्च। मेवाड़ जन शक्ति दल एवं उर्दू विभाग, मोहन लाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में "रामाश्रय - नवीन रागात्मक शैली" का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम प्रभु श्रीराम को समर्पित रहा, जिसमें भक्ति, संगीत और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेवाड़ जनशक्ति दल के संस्थापक नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तेरह वर्षीय उदीयमान गायिका डॉरिस शर्मा रहीं, जिनके मधुर स्वरों में…
Read More
प्रजापति समाज का राजनीति के सहयोग से समाज का विकाश  संभव कुमावत

प्रजापति समाज का राजनीति के सहयोग से समाज का विकाश  संभव कुमावत

लोगरलाल नवानिया द्वारा श्रीयादे मंदिर परिसर में सोलर ऊर्जा लगाने की घोषणा 5 लाख का डॉम निर्माण अतिशीघ्र तेली श्रीयादे मेला व पाटोंत्सव कार्यक्रम   सम्पन्न  उदयपुर। मेवलिया प्रजापति समाज मेवाड चौखले की ओर से ग्राम पंचायत दरौली स्थित श्रीयादे  मंदिर परिसर में 24 मार्च मंगलवार को पाटोत्सव कार्यक्रम मंगलवार को सम्पन्न हुआ। पाटोत्सव कार्यक्रम के साथ मेला आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेन्द्र कुमावत थे।उन्होंने बताया कि प्रजापति समाज को राजनीति में के क्षेत्र में बढ़ चढकर भाग लेकर राजनीति में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, राजनीति के सहयोग से समाज…
Read More
मंत्रम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज का शैक्षिक टूर द्वारका सोमनाथ धाम पर

मंत्रम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज का शैक्षिक टूर द्वारका सोमनाथ धाम पर

उदयपुर, 24 मार्च। स्थानीय मंत्रम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज का विगत सप्ताह में पांच दिवसीय शैक्षिक टूर द्वारका, सोमनाथ, गिर राष्ट्रीय उद्यान और दीव पर रखा गया।  महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पंकज पारीक ने बताया कि सभी बी. एड. प्रथम वर्ष  प्रशिक्षणार्थियों की यात्रा ट्रेन द्वारा रखी गई। शैक्षिक टूर समन्वय डॉ. राखी जीनगर के द्वारा शिविर अन्तर्गत द्वारकाधीश, भेंट द्वारका, त्रिवेणी संगम, भालका तीर्थ, सोमनाथ मंदिर, नागेश्वर तीर्थ, गिर राष्ट्रीय उद्यान, दीव किला, समुद्र के बीच आदि स्थलों पर प्रशिक्षणार्थियों को दर्शन एवं ऐतिहासिक स्थानों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षणार्थियों ने पूर्ण आनंद एवं उत्साह से सभी स्थलों का भ्रमण किया…
Read More
सांस्कृतिक संध्या में गवरी व राजस्थानी लोक नृत्यों ने बांधा समां

सांस्कृतिक संध्या में गवरी व राजस्थानी लोक नृत्यों ने बांधा समां

देश के विभिन्न हिस्सों से आए स्वयंसेवक हुए राजस्थानी लोकरंगों से परिचित उदयपुर, 24 मार्च। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय आसन एवं योग नेपुण्य शिविर में देश के विभिन्न हिस्सों से आए स्वयंसेवकों के लिए सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई। राजस्थान विद्यापीठ सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने गवरी, कठपुतली और राजस्थानी नृत्यों की प्रस्तुतियां दी। शिविर में देशभर के विभिन्न प्रांतों से स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। उन्हे राजस्थानी संस्कृति एवं आदिवासी संस्कृति से के परिचित कराने के उद्देश्य यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री जगदीश और श्री श्रीवर्द्धन…
Read More
माही बांध क्षेत्र में होगा पर्यटन विकास

माही बांध क्षेत्र में होगा पर्यटन विकास

‘सिटी ऑफ हंड्रेड आइलेंड्स’ बांसवाड़ा में माही के टापुओं को संवारने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम - मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शनमें उच्चस्तरीय समिति का गठन - प्रशासनिक सुधार विभाग ने जारी किए आदेश - बांध भराव क्षेत्र के पास पर्यटन बढ़ाने के लिए तैयार होगा मास्टर प्लान - सिटी ऑफ हण्ड्रेड आइलैंड्स में वाटर एक्टिविटीज हो सकेंगी - संभागीय आयुक्त उदयपुर को बनाया गया समिति का अध्यक्ष जयपुर/उदयपुर, 24 मार्च। वागड़ अंचल में सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराने और बिजली उत्पादन में अहम योगदान निभाने वाला माही बांध अब पर्यटन के नए आयाम भी स्थापित…
Read More
पर्यावरण को क्षति पहुंचाने वालों के खिलाफ हो सख्त कार्यवाही – जिला कलक्टर

पर्यावरण को क्षति पहुंचाने वालों के खिलाफ हो सख्त कार्यवाही – जिला कलक्टर

जिला पर्यावरण समिति की बैठक उदयपुर, 24 मार्च। जिला पर्यावरण समिति की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट मिनी सभागार में हुई। प्रारंभ में समिति के सदस्य सचिव उप वन संरक्षक (उत्तर) अजय चित्तौड़ा ने गत बैठक कार्यवाही की पालना रिपोर्ट प्रस्तुत की। परिवहन, युडीए, नगर निगम, यातायात पुलिस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, रिको , खनन आदि विभागों के अधिकारियों ने गत तीन माह की कार्यवाही का विवरण रखा। जिला कलक्टर श्री मेहता ने कहा कि आज उदयपुर अगर विश्व पटल पर छाया है तो उसके पीछे गौरव शाली इतिहास के अलावा यहां की झीलें…
Read More
’उदयपुर की चित्रकार सुश्री नैना सोमानी अखिल भारतीय स्तर पर पुरस्कृत

’उदयपुर की चित्रकार सुश्री नैना सोमानी अखिल भारतीय स्तर पर पुरस्कृत

उदयपुर। आर्टस्केप्स द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चंडीगढ़ के सेक्टर 16 स्थित पंजाब कला भवन में आयोजित 12वीं वार्षिक विमेन आर्टिस्ट्स एग्जिबिशन में देश-विदेश के 1000 से अधिक कलाकारों ने अपनी कलाकृतियाँ प्रेषित कीं। इनमें से राजस्थान के उदयपुर शहर की प्रतिभागी नैना सोमानी की कलाकृति का चयन किया गया, जिन्हें प्रोफेशनल श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि के साथ उन्हें 50 हजार की नकद पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई। पूरे राजस्थान से इस प्रदर्शनी मे सुश्री सोमानी एकमात्र प्रतिभागी थी। प्रोफेशनल श्रेणी में द्वितीय स्थान पर ग्रीस के क्रीट की अलजोहरा जेजे, तृतीय स्थान पर चंडीगढ़ की…
Read More
मुठभेड़ के बाद सवा करोड़ का 762 किलो से अधिक डोडा-चूरा जब्त

मुठभेड़ के बाद सवा करोड़ का 762 किलो से अधिक डोडा-चूरा जब्त

• पुलिस पर 16 राउंड फायर कर भागे तस्कर; धरियावद पुलिस और डीएसटी की बड़ी कामयाबी जयपुर 23 मार्च। प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में प्रतापगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 762 किलो 150 ग्राम अवैध डोडा-चूरा जब्त किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 14 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है। एसपी आदित्य ने बताया कि रविवार को डीएसटी टीम ने एक संदिग्ध पिकअप (RJ 21 GD 6056) का पीछा कर धरियावद थाना पुलिस को सूचना दी। तस्करों ने नाकाबंदी तोड़कर पुलिस की…
Read More
जिला कलेक्टर ने गिर्वा तहसील-पंचायत समिति कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिला कलेक्टर ने गिर्वा तहसील-पंचायत समिति कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उदयपुर, 23 मार्च। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने सोमवार को तहसील कार्यालय गिर्वा एवं पंचायत समिति कार्यालय गिर्वा का वार्षिक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयीन कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, जनसुनवाई व्यवस्था एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। तहसील कार्यालय में कलेक्टर ने नामांतरण, बंटवारा, भूमि विवाद एवं अन्य राजस्व प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए तथा आमजन को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव और डिजिटल रिकॉर्ड अपडेट रखने के…
Read More
error: Content is protected !!