Breaking News

उदयपुर के युवा तीरंदाजों ने हनुमानगढ़ में लहराया परचम

उदयपुर के युवा तीरंदाजों ने हनुमानगढ़ में लहराया परचम

स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकजीते उदयपुर, 16 अक्टूबर। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद द्वारा संचालित बालक तीरंदाजी अकादमी, उदयपुर के खिलाड़ियों ने हनुमानगढ़ में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए उदयपुर शहर और पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता के अंडर-19 इंडियन राउंड वर्ग में उदयपुर के खिलाड़ियों ने कई पदक अपने नाम किए। जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में उदयपुर के खिलाड़ियों ने अंडर-19 इंडियन राउंड की टीम स्पर्धा में बेहतरीन आपसी तालमेल, अनुशासन और सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक पर…
Read More
मतदान दलों की रवानगी और वापसी के लिए व्यापक व्यवस्थाएं

मतदान दलों की रवानगी और वापसी के लिए व्यापक व्यवस्थाएं

पंचायतीराज चुनाव-2026 जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने जारी किए विस्तृतआदेश अंतिम प्रशिक्षण से लेकर चुनाव सामग्री वितरण, संग्रहण और सुरक्षित भंडारण तक की जिम्मेदारियां तय उदयपुर, 16 अक्टूबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत उदयपुर जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) गौरव अग्रवाल ने मतदान दलों के अंतिम प्रशिक्षण, चुनाव सामग्री वितरण, मतदान दलों की रवानगी एवं वापसी तथा मतदान के बाद चुनाव सामग्री के सुरक्षित संग्रहण को लेकर विस्तृत आदेश जारी किए हैं।…
Read More
डांडिया नाइट में झूमे होटल एसोसिएशन, उदयपुर के सदस्य, बडे व बच्चों ने कई गेम्स में भाग लिया

डांडिया नाइट में झूमे होटल एसोसिएशन, उदयपुर के सदस्य, बडे व बच्चों ने कई गेम्स में भाग लिया

उदयपुर। होटल एसोसिएशन, उदयपुर की ओर से नवरात्रि में संगठन परिवार के सदस्यों के लिए भव्य गरबा डांडिया नाइट आयोजित की गई जिसमें सदस्यों ने पारंपरिक परिधान पहन कर गरबा किया। इस अवसर पर विभिन्न ग्रुप्स के गेम्स आयोजित किए गए जिसमें सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि सर्वप्रथम दुर्गा माता जी की आरती कर गरबा प्रारंभ किया गया। मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन उदयपुर के अध्यक्ष जितेंद्र जैन एवं पूर्व अध्यक्ष मनीष शर्मा रहे। अतिथियों द्वारा विभिन्न ग्रुप्स में स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया गया। होटल एसोसिएशन पदाधिकारियों  द्वारा अतिथियों का…
Read More
पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल, बड़ी संख्या में शामिल हुए भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता

पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल, बड़ी संख्या में शामिल हुए भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता

उदयपुर। उदयपुर पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल हुआ जिसमें 15 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ महापौर पारस सिंघवी चुनाव प्रभारी करण सिंह जिला महामंत्री देवी लाल सालवी डॉ पंकज बोराना भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन डांगी प्रताप सिंह राठौड़ मुकेश जोशी शंभू गमेती चुनाव संयोजक भोपाल सिंह राव सह संयोजक गिरीश शर्मा जिला मंत्री तुषार मेहता खुशबू मालवीया एवं पूर्व प्रधान प्रतिभा नागदा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि …
Read More
सेक्टर-14 में गूंजे जयकारे, मुनि श्री आदित्य सागर जी ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश

सेक्टर-14 में गूंजे जयकारे, मुनि श्री आदित्य सागर जी ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश

पुष्पवृष्टि और पद प्रक्षालन कर श्रद्धालुओं ने किया अभिनंदन, 17 से 22 अक्टूबर तक महावीर भवन में रहेगा मंगल प्रवास उदयपुर। सेक्टर-14 में मुनि 108 श्री आदित्य सागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। मुनि संघ के आगमन पर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत द्वार सजाकर पुष्पवृष्टि के साथ उनका अभिनंदन किया। प्रवेश मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर साधर्मी परिवारों ने मुनि श्री के पद प्रक्षालन कर श्रद्धा एवं भक्ति प्रकट की। इस दौरान पूरा वातावरण जयकारों से गुंजायमान हो उठा। ट्रस्ट महामंत्री भूरीलाल जैन ने बताया कि मुनि संघ के मंगल प्रवेश के…
Read More
 घी, दूध और दही से तौलकर पालिका अध्यक्ष ममता चपलोत, उपाध्यक्ष श्रेया गर्ग और राजेश चपलोत का किया अभिनंदन

 घी, दूध और दही से तौलकर पालिका अध्यक्ष ममता चपलोत, उपाध्यक्ष श्रेया गर्ग और राजेश चपलोत का किया अभिनंदन

गाडरी मोहल्ला वार्ड 3 सनवाड़ में उमड़ा जनसैलाब, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का किया आत्मीय स्वागत फतहनगर। नगर पालिका फतहनगर-सनवाड़ की नवनिर्वाचित अध्यक्ष ममता चपलोत, उपाध्यक्ष श्रेया गर्ग एवं राजेश चपलोत का गाडरी मोहल्ला सनवाड़ में नगरवासियों की ओर से आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने उत्साह और उल्लास के साथ जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए उन्हें घी, दूध और दही से तौलकर सम्मान व्यक्त किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान मोहल्ले में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। नगरवासियों ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के प्रति अपना स्नेह, विश्वास और समर्थन प्रकट किया। स्वागत से अभिभूत ममता चपलोत, श्रेया…
Read More
फतहनगर में दशहरा महोत्सव पर होगा रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का आतिशी दहन

फतहनगर में दशहरा महोत्सव पर होगा रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का आतिशी दहन

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान में चल रही पुतले तैयार करने की तैयारी, दशहरा देखने उमड़ेगी आसपास के गांवों की भीड़ फतहनगर। बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर फतहनगर में दशहरा महोत्सव उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर नगर पालिका के तत्वावधान में रावण, कुंभकरण एवं मेघनाथ के विशाल पुतलों का आतिशी दहन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। नगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान में तीनों पुतलों को तैयार किया जा रहा है। दशहरा महोत्सव को लेकर नगरवासियों में उत्साह बना हुआ है। पुतलों के…
Read More
योगासन में पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

योगासन में पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

उदयपुर, 16 अक्टूबर। 70वीं राज्य स्तरीय यू-17 एवं 19 वर्ष छात्र-छात्रा योगासन प्रतियोगिता चुरू में आयोजित हुई, जिसमें उदयपुर के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए मेडल प्राप्त करने पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उनका सम्मान किया गया। यह जानकारी देते हुए डॉ. भरत सिंह भाटी ने बताया कि यू-19 वर्ष छात्रा वर्ग में मान्या शर्मा ने ट्रेडिशनल आसन में स्वर्ण पदक तथा आर्टिस्टिक सिंगल में कांस्य पदक प्राप्त किया,  इसी प्रकार रुद्र प्रताप सिंह ने आर्टिस्ट सिंगल में कांस्य पदक व रुद्रप्रताप सिंह व देवांस शर्मा ने 19 वर्ष आर्टिस्टिक युगल में रजत पदक तथा जाह्नवी आमेटा व…
Read More
विश्व खाद्य दिवस पर दाऊदी बोहरा समाज की अनूठी पहल, जनरल हॉस्पिटल में मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

विश्व खाद्य दिवस पर दाऊदी बोहरा समाज की अनूठी पहल, जनरल हॉस्पिटल में मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

प्रोजेक्ट राइस के तहत सेवा कार्य कर दिया मानवता, भाईचारे और परोपकार का संदेश उदयपुर। विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर दाऊदी बोहरा समाज के ईज़ी एवं मोय्यदपुरा मोहल्ला की ओर से सेवा और मानवता की मिसाल पेश की गई। प्रोजेक्ट राइस  के तहत उदयपुर के जनरल हॉस्पिटल में मरीजों के परिजनों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करने के साथ समाज में सेवा, सहयोग और परोपकार की भावना को प्रोत्साहित किया गया। बोहरा समाज के सदस्य हसन हामिद ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ रहने वाले…
Read More
भगवान महावीर के जिन शासन में नहीं कोई भेदभाव, हर जीव को समान अधिकार और सम्मान:साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

भगवान महावीर के जिन शासन में नहीं कोई भेदभाव, हर जीव को समान अधिकार और सम्मान:साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में शुक्रवार को आयोजित नियमित धर्मसभा में साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने भगवान महावीर के उपदेशों की व्याख्या करते हुए कहा कि परमात्मा महावीर ने केवलज्ञान प्राप्त करने के बाद समस्त जीवों के कल्याण के लिए देशना दी। उनके जिन शासन में अमीर-गरीब, जाति और सामाजिक प्रतिष्ठा के आधार पर कोई भेदभाव नहीं है। यहां प्रत्येक जीव को समान अधिकार, सम्मान और मर्यादा प्राप्त है। साध्वीश्री ने मां के वात्सल्य का उदाहरण देते हुए कहा कि मां सदैव अपने पुत्र के कल्याण की कामना करती है। यदि उसकी दृष्टि व्यापक हो तो वह केवल सांसारिक…
Read More
error: Content is protected !!