लालीवाव मठ में श्रृद्धालुओं का मेला
सोमवार को हजारों श्रृद्धालुओं ने यज्ञार्चन एवं भागवत पारायण के दर्शन किए, परिक्रमा का पुण्य लाभ लिया सर्वपितृ मोक्ष अनुष्ठान में परिवारों के साथ तर्पण, हवन एवं सामूहिक आरती की बांसवाड़ा, 25 नवम्बर/ऐतिहासिक लालीवाव मठ में इन दिनों श्रृद्धालुओं का लघु कुंभ जुटा हुआ है और पूरे परिक्षेत्र में धर्म-अध्यात्म अनुष्ठानों के दिग्दर्शन के साथ ही साधु-संतों का विशाल समागम है। इनमें देश के विभिन्न हिस्सों से मठों, अखाड़ों और आश्रमों के मठाधीश, श्रीमहंत और महामण्डलेश्वरों के साथ ही विभिन्न सम्प्रदायों के संत-महात्मा और साधु-संतों के संगठनों के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं। मठ के विस्तृत परिसर में सजे…
