बांसवाड़ा में बीच सड़क पर एम्बुलेंस में खत्म हो गया डीजल, मरीज की मौत
मरीज की जान बचाने के लिए एक किलोमीटर तक परिजनों ने एम्बुलेंस को दिया धक्का, दूसरी एम्बुलेंस आने में लगे चालीस मिनट उदयपुर, संवाद सूत्र। बांसवाड़ा जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिसमें एक मरीज को लेकर जा रही एम्बुलेंस का बीच सड़क पर डीजल बीत गया। मरीज की परिजनों ने एक किलोमीटर तक एम्बुलेंस को धक्का दिया लेकिन मरीज को बचाया नहीं जा सका। बीच राह में ही मरीज ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। दूसरी एम्बुलेंस तत्काल बुलाई गई लेकिन उसे पहुंचने में 40 मिनट लग गए। घटना बांसवाड़ा जिले के दानापुर का है। यह…
