बस चालक को आई झपकी, ट्रोले में जा घुसी स्लीपर बस, परिचालक सहित दो की मौत

उदयपुर। शहर के निकटवर्ती देबारी में झरनों की सराय के पास हुए भीषण हादसे में परिचालक सहित दो जनों की मौत हो गई। बस मध्यप्रदेश के मंदसौर से आ रही थी। चालक को झपकी आने के बाद बस ट्रोले में घुस गई थी।
हादसे में बस का परिचालक प्रहलाद (34) व यात्री जगदीश (75) की मौत हो गई, जबकि चालक तथा जगदीश के बेटे संतोष दमामी गंभीर घायल हुए। हादसा रविवार रात करीब 1:17 बजे का है। चालक को झपकी लगने के बाद बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रोले में जा घुसी। ट्रोले में मिट्‌टी भरी हुई थी। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची प्रतापनगर थाना ने यात्रियों को बस से निकला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक व घायल मध्यप्रदेश के हैं। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। क्रेन की मदद से बस को थाने लाए। करीब एक घंटे बाद यातायात सुचारू हो सका।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!