इसरो ने दिया राजस्थान विद्यापीठ को प्रशंसापत्र

विद्यापीठ में इसरो का पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

उदयपुर 25 सितम्बर /  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा संचालित अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ द्वारा सफलतापूर्वक संचालित किया गया। कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देते हुए कहा कि इसरो द्वारा यह अंतरिक्ष विज्ञान में एक प्रारंभिक स्तर के ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया जो कि स्नातकोत्तर और स्नातक के अंतिम वर्ष के लिए भौतिक/रासायनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विद्यार्थियों के लिए संचालित किया गया। प्रशिक्षण व परीक्षा इसरो द्वारा ही ऑनलाइन संपन्न की गई। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान का अध्ययन करने से अनगिनत लाभ मिलते हैं। इस  पाठ्यक्रम द्वारा हमारे विद्यार्थियों को ब्रह्मांड की गहरी समझ को बढ़ावा मिला है,  अंतरिक्ष के रहस्यों और उसके भीतर हमारे स्थान के बारे में जिज्ञासा जगाई गई है। इसरो के वैज्ञानिकों ने अगली पीढ़ी को प्रेरित किया है तथा अन्वेषण, समस्या-समाधान और मानव ज्ञान की सीमाओं को आगे बढ़ाने के जुनून को बढ़ावा दिया है।
पाठ्यक्रम के समन्वयक डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी ने बताया कि प्रशिक्षण मॉड्यूल में परिचयात्मक स्तर के विषय शामिल थे, जो कि खगोल विज्ञान, ग्रह विज्ञान, हेलियोफिजिक्स, वायुमंडलीय विज्ञान, माइक्रोग्रैविटी से संबंधित थे। इसरो द्वारा इस हेतु एक प्रशंसापत्र भी प्राप्त हुआ है।

इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. तरुण श्रीमाली, प्रो. मंजू मंडोत, डॉ. मनीष श्रीमाली. डॉ. एजाज़ हुसैन, डॉ. हेमंत साहू, डॉ. भारत सिंह देवड़ा, डॉ. योगिता श्रीमाली, निजी सचिव कृष्णकांत कुमावत, विकास डांगी, सहित विद्यापीठ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!