सैयद हबीब
उदयपुर 26 सितम्बर। शहर से सटे लकड़वास गांव में 14 फीट का मगरमच्छ घुसने के बाद दो घंटे तक ग्रामीण खौफ में रहे। सूचना पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने मगरमच्छ को पकड़ने के बाद बाघदड़ा नेचर पार्क में छोड़ दिया।
बताया गया कि करीब 20 लोगों को डेढ़ घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। इसका वजन करीब 500 किलो बताया जा रहा है। बांस की बल्लियां लगाकर ग्रामीणों की मदद से जैसे-तैसे गाड़ी में चढ़ाया गया। ग्रामीणों ने रात 11 बजे मगरमच्छ को गांव की पगडंडी पर चलते हुए देखा था।
लकड़वास गांव में घुस आया 14 फीट का मगरमच्छ, 2 घंटे तक खौफ में रहे ग्रामीण
