अवैध खनन रोकने व पहाड़ियों के संरक्षण के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद
जिला कलक्टर ने किया ईसवाल और लोसिंग क्षेत्र का दौरा अवैध खनन की रोकथाम के लिए की गई कार्रवाई की ली जानकारी उदयपुर, 26 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में प्रदेशभर में अवैध खनन पर सख्ती और अरावली पर्वतमाला के संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। जिला कलक्टर नमित मेहता स्वयं इसकी नियमित निगरानी कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरूवार को जिला कलक्टर ने बड़गांव उपखंड अंतर्गत ईसवाल एवं लोसिंग क्षेत्र का औचक दौरा कर जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान उदयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त राहुल जैन भी उनके साथ रहे। संवेदनशील…
